1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18 में गधे के साथ रहेगा ये कंटेस्टेंट! फैंस ही नहीं घरवाले भी जानवर की एंट्री से हुए कन्फ्यूज

Bigg Boss 18 में गधे के साथ रहेगा ये कंटेस्टेंट! फैंस ही नहीं घरवाले भी जानवर की एंट्री से हुए कन्फ्यूज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 06, 2024 02:19 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 02:19 pm IST

'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स के चेहरो से पहले ही पर्दा उठ चुका है। शो में कई हर बार की तरह इस बार भी कई चर्चित नाम शामिल होंगे। लेकिन, इस बीच शो में एक ऐसी एंट्री हुई है, जिसने कंटेस्टेंट्स को, दर्शकों को और खुद होस्ट सलमान खान को हैरान कर दिया है।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 के स्टेज पर गधा। Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस का नया सीजन यानी बिग बॉस 18 काफी रोमांचक होने वाला है। 6 अक्टूबर को बिग बॉस 18 का प्रीमियर है। इस बीच धीरे-धीरे मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर से भी पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। सलमान खान एक बार फिर शो होस्ट करते नजर आएंगे। शो में इस बार 90 के दशक की सेंसेशनल अभिनेत्री शिल्पा शइरोडकर से लेकर शहजादा धामी तक कई चर्चित नाम एंट्री लेने वाले हैं। इस बीच शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसने दर्शकों को हैरानी में डाल दिया है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या इस बार बिग बॉस हाउस में सेलेब्स के साथ गधा भी रहने वाला है। इस गधे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

बिग बॉस 18 के स्टेज पर गधा

दरअसल, मेकर्स की ओर से बिग बॉस 18 का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में स्टेज पर एक डंकी यानी गधे को एंट्री लेते देखा जा सकता है। ये एक असली गधा है, जिसे स्टेज पर देखकर लोग हैरान हो गए हैं। बिग बॉस के सेट पर गधे को देखकर फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर शो में इस गधे का रोल क्या होने वाला है। घरवालों को इस गधे की देखभाल करना होगा या फिर बिग बॉस का कोई सीक्रेट मिशन इस गधे से जुड़ा है।

मैक्स है गधे का नाम

बिग बॉस के एक फैन क्लब पर भी इस गधे के चर्चे हैं। फैन क्लब की ओर से बताया गया है कि शो के प्रोमो में नजर आए गधे का नाम मैक्स है, जो इस सीजन में शामिल होने जा रहे कंटेस्टेंट एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का पालतू जानवर है। और तो और ऐसी भी चर्चा है कि ये बिग बॉस हाउस में बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ ये गधा भी रहने वाला है। हालांकि, मेकर्स की ओर से मैक्स यानी गुणरत्न सदावर्ते के इस पालतू गधे को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और ना ही बताया गया है कि ये गधा शो में रहेगा या नहीं।

गधा देख लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

दूसरी तरफ प्रोमो में बिग बॉस 18 हाउस में गधे की एंट्री देखकर लोग अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। कई लोगों ने स्टेज पर गधे को देखकर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। किसी का कहना है कि बिग बॉस हाउस के सदस्यों के साथ गधे को देखना दिलचस्प होगा तो वहीं कुछ स्टेज में गधे को देखकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस हाउस में ये गधा रहेगा या नहीं, इसका भी जल्दी ही पता लग जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन