बिग बॉस 19 में अब तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा जोरों पर हैं। पिछले कई दिनों से अभिषेक बजाज इस बात को लेकर चिंतित हैं कि शो में उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं। वहीं हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी इस ओर इशारा किया, जिसे अभिषेक के भी होश उड़ गए हैं। दूसरी तरफ घरवाले भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि शो में आकांक्षा की एंट्री हो सकती है। अब तक अभिषेक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अपने पास्ट से जुड़े किसी राज से पर्दा नहीं उठाया है। इस बीच आकांक्षा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अशनूर कौर को आगाह करने की कोशिश की है।
आकांक्षा जिंदल का अभिषेक पर आरोप
अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल लगातार सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को लेकर नए-नए खुलासे कर रही हैं। अब अपने एक नए पोस्ट के साथ उन्होंने अभिषेक को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। आकांक्षा का कहना है कि अभिषेक शादी के बाद उनके साथ लॉयल नहीं थे और वेबफाई कर रहे थे। आकांक्षा ने अभिषेक पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठा कहा है और साथ ही साथ अपने पोस्ट में अशनूर का भी जिक्र किया है।
आकांक्षा जिंदल का पोस्ट
आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप शेयर किया, जिसमें अभिषेक, गौरव से अपने पास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। आकांक्षा ने इस क्लिप पर रिएक्ट करते हुए लिखा- 'वह अच्छा बनने का दिखावा करता है और ठीक वही बात कहता है, जो लोग सुनना चाहते हैं। वह पूरी जिंदगी सच्चाई छुपाता रहा। यही वो वजह है जिसके चलते हमारा तलाक हुआ। उसने मुझे भी हर्ट किया और अन्य महिलाओं को भी। वह सलमान सर के सामने झूठ कहने में भी नहीं हिचकिचाता। अपनी उम्र के बारे में भी झूठ बोल रहा है और शादी को लेकर भी, जो दिखाता है कि ये कितना बड़ा झूठा है।'

अशनूर के साथ इतिहास दोहरा रहा
आकांक्षा ने आगे कहा- 'नेशनल टीवी पर वह दर्शकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। 15 सालों में उसका तरीका जरा भी नहीं बदला, वह अभी भी वही खेल खेल रहा है। घर के अंदर अभी भी वह 21 साल की लड़की (अशनूर कौर) के साथ इतिहास को दोहरा रहा है। साफ दिखाई दे रहा है कि उनकी डिक्शनरी में शर्म नाम का शब्द नहीं है। मैं ड्रामा करने या कोई बदला लेने के लिए यहां नहीं आई हूं। मैं बस ये चाहती हूं कि सच सबके सामने आए। ठीक उसी तरह, जैसे आप किसी अन्य कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हैं।'
ये भी पढ़ेंः महिला विश्व कप 2025 में जीती भारतीय टीम, बॉलीवुड सितारों ने मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन से अनुष्का तक ने दी बधाई