Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: 'हुआ है आज पहली बार...' अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया गाना, दोस्ती से आगे बढ़ रहा रिश्ता?

Bigg Boss 19: 'हुआ है आज पहली बार...' अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया गाना, दोस्ती से आगे बढ़ रहा रिश्ता?

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 21, 2025 07:48 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 07:48 pm IST

बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में उर्फी जावेद एंट्री करेंगी और घरवालों के साथ एक मजेदार टास्क खेलेंगी। इस दौरान अमाल, तान्या के साथ गाना गाएंगे और परफॉर्म करेंगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV अमाल मलिक, तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 में अब नई दोस्ती और झगड़ों का दौर चल रहा है। शो में कईयों की दोस्ती जहां टूट गई तो वहीं कई नए दोस्त बनकर सामने आए। इसी के साथ अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच की दोस्ती भी लोगों का ध्यान खींच रही है। हाल ही के एपिसोड में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान से रियलिटी चेक मिला, सुपरस्टार ने दोनों को उनके स्लो गेम के लिए जमकर फटकार लगाई। अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 1 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद एक मजेदार गेम के लिए बिग बॉस 19 के घर में एंट्री करती दिखाई दीं और इसी के दौरान नए खुलासे भी होते दिखाई दिए।

बसीर ने फरहाना के लिए तोड़ा प्रणित का दिल?

नए प्रोमो में, उर्फी जावेद बिग बॉस के घर में एंट्री करती हैं, जिसके बाद तमाम कंटेस्टेंट झूमते, एक्ट करते नजर आते हैं। इसके बाद उर्फी कंटेस्टेंट्स से उस घरवाले का दिल तोड़ने को कहती हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे लंबे समय तक साथ रहेंगे। इस टास्क के दौरान, बसीर प्रणित मोरे का दिल तोड़ते हैं और कहते हैं, 'इसने मेरा टुकड़ा लिया है।' बसीर का ये एक्ट देखकर नेटिजंस का ये मानना है कि बसीर  फरहाना के बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि फरहाना, प्रणित के साथ काफी समय बिताती हैं।

अमाल ने तान्या के लिए गाया रोमांटिक गाना

वहीं प्रोमो में आगे अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच की बॉन्डिंग देखने को भी मिली। टास्क के दौरान अमाल, तान्या के लिए गाते भी दिखाई दिए। सिंगर, जैसे ही तान्या के लिए गाना गाते हैं, वह ब्लश करने लगती हैं और अन्य कंटेस्टेंट भी ये बात नोटिस करते हैं। अमाल ने तान्या के लिए फिल्म 'सनम रे' का रोमांटिक सॉन्ग 'हुआ है आज पहली बार' गाना गाया, जिसे असल में उनके छोटे भाई अरमान मलिक ने गाया है और अमाल ने इसे कंपोज किया है।

बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो

नेहल सीक्रेट रूम में जाएगी

इस वीकेंड का वार के पहले एपिसोड की बात करें तो ये गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के लिए कुछ खास नहीं रहा। वीकेंड का वार के दौरान सुपरस्टार सलमान खान ने गौरव और मृदुल को बैकफुट पर रहकर खेलने के लिए फटकार लगाई। शनिवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे में से कोई एक आज यानी 21 सितंबर को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हैं। अपकमिंग एपिसोड में नेहल चुड़ासमा को बिग बॉस 19 के घर से बाहर निकाल दिया जाएगा, लेकिन ट्विस्ट ये है कि नेहल घर से बेघर नहीं होने वालीं, बल्कि वह सीक्रेट रूम में चली जाएंगी। अब देखना यह है कि जब उन्हें बिग बॉस के घर में वापस भेजा जाएगा तो क्या ट्विस्ट आएगा।

ये भी पढ़ेंः

Bigg Boss 19: अजय देवगन के 'पहला तू' हुक स्टेप पर काजोल और सलमान खान ने किया डांस, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

बढ़ने लगा बिग बॉस-19 का दबदबा, इस हफ्ते की टीआरपी में दिखा बड़ा बदलाव, अनुपमा का जलवा बरकरार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement