1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज को दी खास सलाह, क्या इस जोड़ी की राजनीति आएगी काम

Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज को दी खास सलाह, क्या इस जोड़ी की राजनीति आएगी काम

 Published : Sep 15, 2025 09:54 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 09:54 pm IST

'बिग बॉस 19' के नए एपिसोड में अशनूर कौर एक्टर अभिषेक बजाज को सलाह देते हुए दिखाई दी। साथी ही उन्हें खेल के प्रति अपना रवैया बदलने के लिए भी कहा। इस बातचीत के बाद यह भी साफ हो गया है कि वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

Bigg Boss 19- India TV Hindi
अभिषेक बजाज और अशनूर कौर Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा बिग बॉस सीजन 19 हर एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। घर में हुई हालिया घटनाओं, जिसमें डबल एविक्शन भी शामिल है। इसके बाद अब 'बिग बॉस 19' के नए एपिसोड में अशनूर कौर, अभिषेक बजाज को सलाह देते हुए दिखाई दी। इसके अलावा अब दोनों एक-दूसरे सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में हुई दोस्ती

'बिग बॉस 19' के घर में एक-दूसरे से बात करते हुए अशनूर कौर को अभिषेक के बगल में चुपचाप बैठे देखा गया। जैसे ही बातचीत शुरू हुई अशनूर ने कहा, 'उन लोगों की मदद करें जो मदद करना चाहते हैं, कोई नया है तो हमारा ध्यान नहीं है कि हम उसकी देखभाल करें, उसकी चिंता हो, या उसे सही राह दिखाएं।' उन्होंने आगे कहा, 'मृदुल ने दिया है न... अपनी बात भी साफ कर दी, लेकिन उसका तो वही पॉइंट था कि मुझे मत बताओ। क्यों बताना... करें जो करना चाहता हैं। उनके कार्य... उनके परिणाम।' उन्होंने यह भी कहा, अब हम उसे क्यों बताएं उन्हें जो करना है करने दो।'

अशनूर और अभिषेक ने साथ में बनाई राजनीति

अशनूर कहती रही, 'तुम्हें इसके नतीजे समझने होंगे। यहां सब ऐसे ही हैं।' जब उसने अभिषेक से दूसरों से बात करने के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि वह आमतौर पर बातचीत भी नहीं करता। फिर, अशनूर कौर जवाब देती हैं, 'मुझे पता है कि आप ऐसी बातचीत में शामिल नहीं होते क्योंकि आपका दिल अच्छा है। पर किसी के पास जाते क्यों हो, खासकर जब वह व्यक्ति दूसरे लोगों से घिरा हो तो वे कहेंगे कि- मेरे पास आया है।' आगे कहा, 'क्यों मौका देना है... क्यों जाना है किसी के पास?'

बिग बॉस 19 के बारे में

बिग बॉस सीजन 19 लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो का नया सीजन है, जिसे एक बार फिर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह शो जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और कलर टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 19: बेघर होने के बाद नगमा मिराजकर ने फैंस से मांगी माफी, शेयर किया इमोशनल नोट

Bigg Boss 19: इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में हुआ डबल इविक्शन, ये दो कंटेस्टेंट हुई बेघर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन