1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस हाउस में बॉडी शेम हुई थी एक्ट्रेस, अब 6 ही महीने में घटा लिया कई किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंके लोग

बिग बॉस हाउस में बॉडी शेम हुई थी एक्ट्रेस, अब 6 ही महीने में घटा लिया कई किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंके लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 29, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 08:44 pm IST

बिग बॉस 19 के दौरान अशनूर कौर अक्सर अपने बढ़ते वजन के बारे में बात करती नजर आई थीं। तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने भी जमकर बॉडी शेम किया था। लेकिन, अब शो से बाहर आने के बाद ही अशनूर ने कई किलो वजन कम कर लिया है और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है।

ashnoor kaur- India TV Hindi
अशनूर कौर। Image Source : INSTAGRAM/@ASHNOORKAUR

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' के दौरान काफी चर्चा में थीं। अपने गेम और अभिषेक बजाज के साथ अपनी दोस्ती के साथ-साथ वह को-कंटेस्टेंट्स द्वारा वजन पर किए तंज को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं, जिसने उन्हें निराश कर दिया था। शो के दौरान तान्या मित्तल और नीलम गिरी बैठकर अशनूर को बॉडी शेम करती नजर आई थीं, जिसकी पोल खुलने पर जहां दोनों को होस्ट सलमान खान से जमकर फटकार पड़ी तो वहीं ये सब सुनकर अशनूर रो पड़ी थीं। इसके बाद अशनूर ने बताया था कि कैसे लंबे समय से वह वजन बढ़ने की दिक्कतों से घिरी हैं, जिसके चलते कई बार उन्हें खाना खाने पर भी गिल्ट महसूस होता है। लेकिन, अब शो खत्म होने के कुछ ही महीने में अशनूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया है।

अशनूर कौर का ट्रांसफॉर्मेशन

अशनूर कौर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया। इन तस्वीरों और वीडियो में अशनूर ब्लैक ड्रेस में रैंप वॉक करती और पोज देती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ अशनूर ने बताया कि वह इस इवेंट की शो स्टॉपर भी थीं। इन तस्वीरों और वीडियो में अशनूर का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए। कई ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस से उनके ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट पूछा तो किसी ने उनके कमिटमेंट की तारीफ की। इससे पहले भी अशनूर ने ग्रीन शॉर्ट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था।

अशनूर का ट्रांसफॉर्मेशन सीक्रेट

अशनूर कौर ने पिछले दिनों टेली चक्कर के साथ बातचीत में अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद से ही वह अपना वजन कम करने में जुटी थीं और इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है। अशनूर ने वेट लॉस पर बात करते हुए कहा- 'बहुत मेहनत लगती है। मैं 6 महीने से वजन कम करने में लगी थी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद ही कोशिश में जुट गई थी और कहते हैं न कि मेहनत रंग लाती है, मैं भी बस यही कह सकती हूं।'

5-6 साल से कर रही थीं कोशिश

अशनूर कौर ने कहा - 'मुझे लोग क्या कहते हैं, इससे फर्क तो नहीं पड़ता, लेकिन हां मैं पिछले 5-6 साल से वजन कम करने की कोशिश कर रही थी। मैं हमेशा से ही कैमरे के सामने रही हूं और बचपन से काम कर रही हूं। जाहिर सी बात है कि कैमरे के सामने अच्छा दिखना होता है और वजन कम करने के लिए मैं कई चीजें ट्राय कर चुकी थी। ट्रेनर भी रखे, वर्कआउट किया और खुद को भूखा भी रखा। जो कि अच्छी बात नहीं है। बाद में समझ आया कि ये सब हार्मोन इंबैलेंस के चलते हो रहा है, जिसके बारे में मैंने बिग बॉस में भी बताया था। शो से बाहर आने के बाद मैंने सब फिर से शुरू किया, ढाई महीने तक लिक्विड डाइट पर रही और दिन में दो बार वर्कआउट करती हूं। सुबह उठकर एक्सरसाइज करती हूं और शाम को भी आधे घंटे वॉक करती हूं।'

ये भी पढ़ेंः बदल जाएगी 'जी ले जरा' की कास्ट? प्रियंका, कैटरीना और आलिया हो जाएंगी रिप्लेस, फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

10वीं में सगाई, 15 की उम्र में शादी और 17 साल में मां बन गई थी ये एक्ट्रेस, जुवेनाइल डायबिटीज से गई थी बेटी की जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन