1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: तान्या पर ताने कसकर बुरी फंसीं कुनिका, नॉमिनेशन टास्क में गौरव और बाहर गौहर ने लगाई क्लास

बिग बॉस 19: तान्या पर ताने कसकर बुरी फंसीं कुनिका, नॉमिनेशन टास्क में गौरव और बाहर गौहर ने लगाई क्लास

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 09, 2025 08:45 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 08:45 pm IST

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद अपने व्यवहार के चलते काफी चर्चा में हैं। खासतौर पर हाल ही में तान्या मित्तल पर किए गए कमेंट ने ना सिर्फ उन्हें घरवालों बल्कि बाहर दर्शकों और सेलेब्स के निशाने पर भी लाकर खड़ा कर दिया है।

Kunickaa Sadanand- India TV Hindi
दर्शकों और सेलेब्स के निशाने पर कुनिका सदानंद। Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV/@GAUAHARKHAN

बिग बॉस 19 अपने चौंकाने वाले ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह इस सीजन में भी कई लोग दोस्त से दुश्मन बन गए, जिनमें से एक कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल भी हैं। जहां शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली, वहीं अब पिछले कुछ दिनों से कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल से खफा चल रही हैं। वह तान्या को लगातार निशाने पर ले रही हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां कुनिका, तान्या की मां की परवरिश पर सवाल खड़े करती दिखीं। अपने इन्हीं बयानों के चलते अब कुनिका घर के अंदर के सदस्यों और बाहर दर्शकों और सेलेब्स के निशाने पर आ गई हैं।

तान्या मित्तल की मां की परवरिश पर कुनिका ने उठाए सवाल

कुनिका सदानंद ने हाल ही में ये कहते हुए तान्या और उनकी मां पर कमेंट किया कि वह अपनी बेटी को सही परवरिश नहीं दे सकीं, क्योंकि उनकी बेटी यानी तान्या को खाना बनाना नहीं आता। अपने इसी बयान को लेकर अब कुनिका सदानंद जमकर ट्रोल हो रही हैं। तान्या ने भी कुनिका के कमेंट को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि उनका महिला सशक्तिकरण किचन से शुरू होकर किचन पर ही खत्म हो जाता है।

 

नॉमिनेशन टास्क में गौरव खन्ना ने लगाई क्लास

नॉमिनेशन टास्क में गौरव खन्ना कुनिका सदानंद के कमेंट्स को लेकर उन्हें निशाने पर लेते दिखे। वह कहते हैं- 'शेरनी अपने बच्चों को खाती है क्या? आपने तो उन्हीं को टोक दिया। 1 सेकेंड का भी मलाल, दुख या गिल्ट नहीं है आपको? एक बार नजर उठाकर देखिए, कितने लोग खड़े हैं आपको सुनने के लिए।'

तान्या ने भी निकाली भड़ास

वहीं तान्या कहती हैं- 'ये कौनसी दुनिया का सच है जिसमें किसी को इसलिए जज किया जा रहा है कि क्योंकि उसने कोई स्ट्रगल ने नहीं किया है? क्या आप आए थे मेरे स्ट्रगल देखने? किसी के बारे में ये बार-बार बोलोगे तो कोई कब तक सहेगा? आपने मुझे इतना कुछ कहा, फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा। ये है मेरी मां की परवरिश।'

कुनिका पर भड़कीं गौहर खान

बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने भी कुनिका सदानंद के तान्या मित्तल पर किए कमेंट को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कुनिका सदानंद पर निशाना साधा और लिखा- 'खुद के मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो एन ऑल दैट कहने वालीं खुद ही किसी की मां के बारे में ऐसी बयानबाजी कर रही हैं। ये बहुत ही शॉकिंग है। डबल स्टैंडर्ड है। बिग बॉस 19 में आपको 61 साल की होने के बाद भी क्रिटिसाइज किया जा सकता है। वही उम्मीद करिए जो आप ऑफर कर सकती हैं, वरना मत करो।'

ये भी पढ़ेंः

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन