'बिग बॉस 19' इस बार फिर से हंगामे, ड्रामे और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लेकर लौटा है। शो की मेजबानी एक बार फिर सलमान खान कर रहे हैं और शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है जो खूब धमाचौकड़ी कर रहे हैं। घर में एंट्री के साथ ही इन कंटेस्टेंट की चर्चा है और सोशल मीडिया पर भी इनके किस्से छाए हुए हैं। दो हफ्ते चलने के बाद शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी शुरू हो गई है, पहले वाइल्ड कार्ड के रूप में शहबाज ने एंट्री की है। इसके अलावा फ्लोरा सैनी की भी एंट्री हुई है। इससे पहले घर में अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद और अमाल मलिक ने एंट्री की थी। अब सवाल आता है कि इसमें सबसे कमाऊ कंटेस्टेंट कौन है और उसकी नेट वर्थ क्या है? चलिए आपको बताते हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्रतियोगी कौन?
शो की शुरुआत के साथ ही यह सवाल उठने लगा कि इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाने वाला प्रतियोगी कौन है। पहले कहा गया कि गौरव खन्ना सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं, लेकिन बाद में सामने आया कि अमाल मलिक भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमाल मलिक को हर हफ्ते करीब 15 से 17 लाख रुपये के बीच भुगतान किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट्स में गौरव खन्ना की फीस सामने आई, जो बताती है कि उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 17.5 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब है कि वह प्रतिदिन लगभग 2.5 लाख रुपये कमा रहे हैं। हालांकि, इस पर गौरव खन्ना ने किसी भी प्रकार की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि लोग बहुत कुछ कहते हैं और मैं सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करता। किसी अभिनेता को उसकी फीस से नहीं, उसके योगदान से आंका जाना चाहिए।
यहां देखें पोस्ट
गौरव खन्ना की नेट वर्थ और करियर
गौरव खन्ना टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'कुमकुम', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'सीआईडी' और 'अनुपमा' जैसे शोज में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हाल ही में उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब भी जीता, जिससे उन्हें 2.5 लाख रुपये प्रति सप्ताह और 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। उनकी कुल संपत्ति लगभग 12 से 15 करोड़ करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। अभिनेता गौरव खन्ना टेलीविजन उद्योग के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित नामों में से एक हैं।
आईटी फर्म में कॉर्पोरेट कर्मचारी थे गौरव
मार्केटिंग में एमबीए करने के बाद, खन्ना ने लगभग एक साल तक एक आईटी फर्म में कॉर्पोरेट कर्मचारी के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश किया और टेलीविजन विज्ञापनों में अभिनय किया। उन्होंने 'भाभी' शो से टेलीविजन पर शुरुआत की। उन्होंने 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' और 'मेरी डोली तेरे अंगना' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय भूमिकाओं में 'सीआईडी' में सीनियर इंस्पेक्टर कविन और हिट शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका शामिल है।
लग्जरी लाइफ जीते हैं गौरव खन्ना
इतना ही नहीं गौरव खन्ना लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास मुंबई में खुद का घर है। वो एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। टीवी के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार गौरव खन्ना के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें ऑडी ए6, फोक्सवैगन टैगन और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 35 जैसी लग्जरी गाड़ियां और बाइक का कलेक्शन है, जिसमें एक SUV भी शामिल है। डिजाइनर कपड़े में नजर आने वाले गौरव विदेश यात्राओं और फैंसी होटल्स में ठहरना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' के घर में टला बड़ा खतरा, जा सकती थी कंटेस्टेंट्स की जान, बसीर की सूझबूझ आई काम