1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: अभिषेक-नीलम के बेघर होने के बाद एक और झटका, मिड वीक एविक्शन में बाहर होगा एक और खिलाड़ी?

बिग बॉस 19: अभिषेक-नीलम के बेघर होने के बाद एक और झटका, मिड वीक एविक्शन में बाहर होगा एक और खिलाड़ी?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 10, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 03:02 pm IST

बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में दो और कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और नीलम गिरि का सफर खत्म हो गया है। शो से अभिषेक के बाहर होने पर एक्टर के फैंस प्रणित मोरे को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिन्होंने अशनूर को बचा लिया।

bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 से इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का खेल खत्म हो गया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरि शो से बाहर हो गए। प्रणित मोरे ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अशनूर कौर को बचा लिया, जिसका नतीजा ये हुआ कि अभिषेक घर से बेघर हो गए। एक तरफ जहां प्रणित मोरे के इस फैसले को लेकर अभिषेक के फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शो में एक और बड़े ट्विस्ट की चर्चा हो रही है। खबर है कि डबल एविक्शन के बाद अब आने वाले एपिसोड में घरवालों को एक मिड वीक एविक्शन से गुजरना पड़ेगा, जिसमें एक और खिलाड़ी का सफर खत्म हो जाएगा।

बिग बॉस में होगा मिड वीक एविक्शन?

बिग बॉस की खबर देने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24X7 के हालिया पोस्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 में इस हफ्ते एक मिड एविक्शन होने वाला है। पोस्ट में लिखा है - 'बिग बॉस 19 में तापमान बढ़ने लगा है। मिड वीक एविक्शन की संभावना है। इस बुधवार को तैयार रहें, शॉकिंग एलिमिनेशन के लिए। घरवाले असेंबली रूम में वोटिंग के जरिए किसी एक खिलाड़ी को बाहर कर देंगे। ये किसी तरह की नॉमिनेशन प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि सीधे वोट-आउट होगा। तो कौन है, जो अपने बैग पैक करेगा? बुधवार को ड्रामा अनफोल्ड होगा।'

किसका खेल होगा खत्म?

इस पोस्ट के बाद इसी बात की चर्चा है कि आखिर अब मिड वीक एविक्शन में किस खिलाड़ी का खेल खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर कयासों का दौर जारी है। किसी का कहना है कि फरहाना बाहर हो सकती हैं, वहीं कुछ तान्या की ओर इशारा कर रहे हैं, जिन्हें घरवालों ने साइडलाइन कर दिया है। इसके अलावा शहनाज गिल के भाई शहबाज के बाहर होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः हीरोइन बनने के लिए घर से भागी, 1 शो से बनी स्टार, फिर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने बॉयफ्रेंड ने तोड़ा था दम

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, 30 साल सहती रही पति के जुल्म, दर्द बयां करते-करते कहा था- 'पीट-पीटकर मार डाली जाऊंगी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन