1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस हाउस में खुला 'ऐप रूम', सीक्रेट रूम से कैसे है अलग और क्या है इसके पीछे का सस्पेंस?

बिग बॉस हाउस में खुला 'ऐप रूम', सीक्रेट रूम से कैसे है अलग और क्या है इसके पीछे का सस्पेंस?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 29, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 12:41 pm IST

बिग बॉस को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और हर रोज नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब बिग बॉस का नया ट्विस्ट है ऐप रूम, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। सीक्रेट रूम के बाद अब ऐप रूम के कॉन्सेप्ट ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और सोच में डाल दिया है।

Bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

बिग बॉस शुरू होते ही सरप्राइजेस और ट्विस्ट का दौर भी शुरू हो गया है। बिग बॉस से पहले ही दिन फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया, जिसके बाद अब घर में एक नया ट्विस्ट आ गया है। रियेलिटी शो में सीक्रेट रूम के बाद अब एक नया रूम लॉन्च हुआ है, जिसने घरवालों के दिमाग की तारें हिला दी हैं। फरहाना की वापसी के बीच बिग बॉस हाउस में ऐप रूम लॉन्च किया गया है, तो चलिए आपको बताते हैं कि ये ऐप रूम क्या है और इसके पीछे का सस्पेंस क्या है।

क्या है ऐप रूम?

हाल ही कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि बिग बॉस हाउस में एक नया रूम लॉन्च होने वाला है। इस नए रूम का नाम ऐप रूम होगा, लेकिन इस रूम का एक्सेस हर कंटेस्टेंट के पास नहीं होगा। लाइव फीड अपडेट्स से पता चलता है कि इस रूम में उसी कंटेस्टेंट को एंट्री मिलेगी, जो जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा होगा। ये कंटेस्टेंट अच्छे और बुरे दोनों रीजन से ट्रेंड कर सकता है। दोनों ही केस में उसे ऐप रूम में एंट्री दी जाएगी।

फरहाना देंगी ऐप रूम में एंट्री?

फरहाना को बिग बॉस 19 के दूसरे ही दिन सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था। अब उनकी बिग बॉस के मेन हाउस में दोबारा एंट्री की चर्चा हो रही है। इस बीच एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं कि फरहाना ऐप रूम का एक्सेस देंगी। यानी फिलहाल फरहाना के पास इस ऐप रूम का एक्सेस है, जो अपनी मर्जी से किसी भी कंटेस्टेंट को इस रूम में एंट्री देंगी। हालांकि, वह किसे इस रूम का एक्सेस देती हैं, ये इस प्रोमो में साफ नहीं किया गया है।

बिग बॉस ने दिया घरवालों को टास्क

बिग बॉस ने घरवालों को उनका पहला टास्क भी दे दिया है, जिसका प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है। जिसमें कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और जीशान कादरी को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान कुनिका, अभिषेक को थप्पड़ मारने की बात कहती हैं, जिस पर अभिषेक उनसे भिड़ जाते हैं। जीशान कादरी भी कुनिका के खिलाफ आवाज बुलंद करते दिखाई देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन