1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, हीरों की चमक किसकी चमकाएगी किस्मत!

Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, हीरों की चमक किसकी चमकाएगी किस्मत!

 Published : Dec 04, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 10:35 pm IST

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी का पहला लुक सामने आ चुका है। इस शो का 7 दिसंबर, 2025 को ग्रैंड फिनाले होने वाला है।

bigg boss 19 trophy first look- India TV Hindi
बिग बॉस 19 की ट्रॉफी का पहला लुक Image Source : INSTAGRAM/@ENDEMOLSHINEIND

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' कुछ दिनों बाद खत्म होने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसको लेकर टॉप 5 फाइनलिस्ट अपनी तैयारियां जोरों से कर रहे हैं। इस बीच ग्रैंड फिनाले से पहले शो की विनर ट्रॉफी की तस्वीर सामने आ गया है। हीरों से सजी यह ट्रॉफी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर यह ट्रॉफी किस प्रतियोगी के हाथ लगेगी।

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी का पहला लुक

जिओ हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट को दिखाई, जिसे देख अमाल मलिक, फरहाना भाट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना खुशी से झूम उठे। शो के फिनाले से पहले दिखाई गई ट्रॉफी में इस बार कॉमन डिजाइन से हटकर एक नया रूप दिख रहा है। इस साल की ट्रॉफी में चमकदार सिल्वर क्रॉस‑हैंड डिजाइन है, जो हीरे से सजी हुई है।

bigg boss 19 trophy first look
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARबिग बॉस 19 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने

मालती चाहर बिग बॉस 19 से हुईं बाहर

फिनाले से पहले ही मालती चाहर शो से बाहर हो चुकी हैं। मिड-वीक एलिमिनेशन टास्क के बाद यह एलिमिनेशन हुआ है और उनके दोस्त प्रणित मोरे को इस बात का बहुत दुख हुआ। मालती चाहर को बहुत कम वोट मिले थे, जिसकी वजह से वह ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गईं। बता दें कि मालती चाहर ने बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे जिओ हॉटस्टार और जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। टेलीविजन के दर्शक विनर को देखने के लिए रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। बिग बॉस सीजन 19 में अवेज दरबार, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, नगमा मिराजकर, बसीर अली, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, प्रणित मोरे, नतालिया जानोसजेक, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट कंटेस्टेंट्स के तौरा पर चर्चा में रहे हैं। वहीं, मालती चाहर और शहबाज बादेशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

ये भी पढे़ं-

सारा खान-कृष पाठक की हल्दी सेरेमनी की झलक आई सामने, 'रामायण' एक्टर के घर शादी की तैयारियां हुई शुरू

सतीश शाह से असरानी तक, 2025 में बॉलीवुड को अलविदा कह गए ये सितारे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन