सतीश शाह से असरानी तक, 2025 में बॉलीवुड को अलविदा कह गए ये सितारे
सतीश शाह से असरानी तक, 2025 में बॉलीवुड को अलविदा कह गए ये सितारे
Year Ender 2025: साल 2025 कुछ लोगों के लिए खुशियों से भरा रहा तो कुछ के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, किसी की मौत बीमारी के कारण हुई तो कुछ का निधन अचानक हो गया।
Year Ender 2025: साल 2025 कुछ लोगों के लिए खुशियों से भरा रहा तो कुछ के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, किसी की मौत बीमारी के कारण हुई तो कुछ का निधन अचानक हो गया। ये लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें सतीश शाह और असरानी के अलावा कई स्टार्स के नाम शामिल है।
2/11Image Source : Instagram/@ultraplayott
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार का लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल, 2025 को मुंबई में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई, जिसमें डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस को मौत का दूसरा कारण बताया गया।
3/11Image Source : Instagram/@cintaaofficial
महाभारत में कर्ण का रोल करने के लिए मशहूर एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर, 2025 को 68 साल की उम्र में मुंबई में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया।
4/11Image Source : Instagram/@instantbollywood
कॉमेडियन-एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण किडनी फेलियर बताया जा रहा था, लेकिन उनके ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने सतीश शाह के निधन की असली वजह बताई और कहा, 'उन्हें किडनी की समस्या थी, लेकिन असल में उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ।'
5/11Image Source : Instagram/@therealasrani
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर, 2025 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी और सांस की दिक्कतों के बाद मुंबई के एक हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।
6/11Image Source : Instagram/@shefalijariwala
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 28 जून, 2025 को 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसकी एक वजह खाली पेट एंटी-एजिंग टैबलेट समेत कई दवाएं लेने से ब्लड प्रेशर में आई तेज गिरावट बताई गई है।
7/11Image Source : Instagram/@itszayedkhan
एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर, 2025 को 81 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 1960 और 70 के दशक में उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वे एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और लेखिका के रूप में भी जानी गईं।
8/11Image Source : X/@RealVinduSingh
दिग्गज अभिनेत्री और डंसर मधुमती ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। मधुमती ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'आंखें', 'टावर हाउस', 'शिकारी' और 'मुझे जीने दो' जैसी फिल्में शामिल हैं।
9/11Image Source : FB/@SanjayBhushan
बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का 22 मार्च को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वरिष्ठ अभिनेता ने सुबह 8:50 बजे मुंबई के जुहू स्थित आरोग्यनिधि अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था।
10/11Image Source : Instagram/@vindusingh
बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव, जो 1996 की फिल्म 'दस्तक' से मशहूर हुए थे। उनका 23 मई, 2025 को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 17 सितंबर, 1970 को हुआ था और वे एक्टर राहुल देव के भाई थे।