Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19 से बाहर आते ही जीशान कादरी ने किए 5 बड़े खुलासे, कुनिका को बताया 'टॉक्सिक', इनसे भी हैं नाराज

बिग बॉस 19 से बाहर आते ही जीशान कादरी ने किए 5 बड़े खुलासे, कुनिका को बताया 'टॉक्सिक', इनसे भी हैं नाराज

Written By: Priya Shukla Published : Oct 15, 2025 05:32 pm IST, Updated : Oct 15, 2025 05:35 pm IST

बिग बॉस 19 के ज़ीशान क़ादरी घर से बाहर होने के बाद भी चुप नहीं बैठे। अमाल मलिक को 'दोगला' और तान्या मित्तल को 'स्वार्थी' कहने से लेकर घर के अंदर दोस्तों पर विश्वासघात का आरोप लगाने तक, उनके पांच खुलासों ने ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं का तूफ़ान ला दिया है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 के घर से बाहर होने वाले के हालिया कंटेस्टेंट 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता ज़ीशान कादरी हैं, जिन्होंने हाल ही में बिग बॉस बॉस के अपने साथी कंटेस्टेंट्स को लेकर शॉकिंग खुलासे किए। घर से बाहर निकलते ही, जीशान कादरी ने साथी प्रतियोगियों तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशा के बारे में कई खुलासे किए और यह भी बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें धोखा दिया।

स्वार्थी हैं तान्या मित्तल

पिंकविला से बातचीत में, जीशान कादरी ने तान्या मित्तल की कड़ी आलोचना की और उन्हें "स्वार्थी" बताया है। उन्होंने कहा, "क्या तान्या (तान्या मित्तल) सही हैं? मैं तान्या के दर्शकों से पूछना चाहता हूं। पिछले नॉमिनेशन की वजह से मैं यहां आपके सामने बैठा हूं। उस नॉमिनेशन के बाद, उन्होंने मुझे ताना मारते हुए कहा था, 'जाओ अपनी बहन (मालती चाहर) के साथ बैठो, जिसने मुझे स्विमिंग पूल में फेंक दिया था, और तुम्हें इससे कोई फ़र्क़ भी नहीं पड़ा। और हम नॉमिनेट हुए, तुम्हारी करीबी दोस्त नीलम भी नॉमिनेट हुई, लेकिन तुम्हें जरा भी फ़र्क़ नहीं पड़ा। तुम स्वार्थी हो। अगर तुम स्वार्थी नहीं हो, तो फिर माफी मांगने क्यों आई? तुम्हें कैसे एहसास हुआ कि तुम गलत थी? वरना तुम कभी किसी से माफी नहीं मांगती। आखिरकार, तुम तान्या मित्तल हो।"

अमाल मलिक को कहा दोगला

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जीशान ने सिंगर अमाल मलिक को 'दोगला' इंसान बताया। उन्होंने कहा, "मेरे पीठ पीछे क्यों बोलते हो? मैं हमेशा से खुला और निष्पक्ष रहा हूं। शहबाज़, अमाल और बसीर ने मेरे पीठ पीछे जो बातें कहीं, उनसे मुझे धोखा महसूस हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, अमाल दोगला है, जो मेरे पीठ पीछे तो बहुत कुछ बोलता था, लेकिन मेरे सामने सामान्य व्यवहार करता था। मुझे अमाल से सबसे ज्यादा ठेस पहुंची है।"

दोस्तों ने दिया धोखा- जीशान कादरी

ज़ीशान क़ादरी ने बिग बॉस 19 से अपने इविक्शन को अनुचित बताया और कहा कि उन्हें अपने ही ग्रुप ने धोखा दिया हैं, उन्होंने उनकी पीठ पीछे रणनीतियां बनाईं। उन्हें इस बात का सदमा लगा कि किसी ने उन्हें दूसरों की तरह मार्गदर्शन नहीं दिया। निष्कासन के बाद के वीडियो देखने के बाद, उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और हमेशा दोस्तों के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा, "अगर कुनिका का बेटा शो में आ सकता है और गौहर खान आवेज को गाइड करने के लिए आ सकती हैं, तो निश्चित रूप से मेरे सर्कल से किसी को लाया जा सकता था और इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, जो मुझे संकेत दे सकते थे। लेकिन मैं इस बात से पूरी तरह अनजान था कि जिन्हें मैं दोस्त मानता था, वही मुझे धोखा दे रहे थे।"

अमाल और शहबाज ने किया दुखी

जीशान ने कहा कि उन्हें अमाल मलिक से बहुत दुख हुआ है और उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने शहबाज बदेशा के साथ क्या गलत किया। उन्होंने बताया कि वह तो बस शहबाज़ का मार्गदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अमाल और शहबाज़ ने गलत होने पर भी एक-दूसरे का आंख मूंदकर समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मैं तो बस उसे सही राह दिखाने की कोशिश कर रहा था, उसे गुमराह करने की नहीं। लेकिन आप जानते ही हैं कि जब कोई आपके गलत होने पर भी आपके साथ खड़ा होता है, तो आप यह मानने लगते हैं कि वही आपका सच्चा साथी है। अमाल और शहबाज दोनों के साथ ठीक यही हुआ, वे गलत थे, फिर भी दोनों ने सोचा कि दूसरा उनके लिए सही है।"

कुनिका सदानंद हैं 'टॉक्सिक'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म में 'डेफिनिट' के किरदार से मशहूर हुए जीशान कादरी ने कुनिका सदानंद को 'टॉक्सिक' इंसान बताया। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "कुनिका जी एक विषैली इंसान हैं और वह कई अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सब कितना प्रसारित हुआ। वह प्रतियोगियों को खूब छेड़ती थीं।"

ये भी पढ़ेंः 'डोनाल्ड पापा ने मेरे लिए बंगला बनाया है', राखी सावंत का नया-नया दावा, मुंबई लौटते ही शुरू हुए ड्रामे

97 साल की मां को लेकर 5 स्टार पहुंचा 500 फिल्मों का एक्टर, बच्चे ने किया प्रणाम, खिल उठा दुलारी जी का चेहरा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement