1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिवाली पर तस्वीर खिंचवा रही थी 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, आग की लपटों में झुलसा शरीर

दिवाली पर तस्वीर खिंचवा रही थी 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, आग की लपटों में झुलसा शरीर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 22, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 05:44 pm IST

दीपावली के दिन टीवी की फेमस एक्ट्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई। 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस की जान जैसे-तैसे बची। अब इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है और बताया कि कैसे उनकी जान बची।

Priya malik- India TV Hindi
प्रिया मलिक। Image Source : PRIYA MALIK INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 9' की पूर्व कंटेस्टेंट प्रिया मलिक के लिए ये दीपावली बेहद दर्दनाक रही है। दिवाली के शुभ अवसर पर वो एक बड़े हादसे का शिकार हो गईं। एक्ट्रेस की जान बाल-बाल बच गई है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। अपने परिवार के साथ उत्सव मनाते समय एक्ट्रेस भयावह घटना का शिकार हुईं, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अब एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग साझा की है और बताया कि उनके साथ क्या हुआ और वो इससे कैसे बचीं। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी हालत और अपनी फीलिंग इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां की है।

दीये से लगी आग

प्रिया मलिक ने बताया कि पड़ोसियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते समय यह दुर्घटना हुई। उनके पीछे जलते हुए दीये की लौ से उनके कपड़े में आग लग गई और उनकी पूरी पीठ कंधे से लेकर नीचे तक जल गई। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ जल रही है। मैं आग की लपटों की बात कर रही हूं, कोई छोटी-मोटी आग नहीं। शुक्र है कि मेरे पापा ने मेरे जलते हुए कपड़ों को तुरंत फाड़ दिया क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र तरीका था, लेकिन इस घटना ने मुझे और हमारे परिवार को बहुत गहरा सदमा पहुंचाया है।'

Priya malik
Image Source : PRIYA MALIK INSTAGRAM STORYप्रिया मलिक का पोस्ट।

पिता ने बचाई जान

प्रिया ने आगे कहा कि लोग अक्सर सुरक्षा को नजरअंदाज करते हैं और सोचते हैं कि ऐसी दुर्घटनाएं उनके साथ कभी नहीं हो सकतीं, लेकिन कल रात उन्हें एहसास हुआ कि एक छोटी सी लापरवाही भी उनकी जान ले सकती थी। उन्होंने अपने पिता को 'हीरो' बताते हुए कहा कि जब आग किसी के शरीर पर सुलग रही हो तो बचने का कोई रास्ता नहीं होता और उस पल उनके पिता ने तुरंत कार्रवाई की। प्रिया ने बताया कि वह अब ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ठीक हूं। मेरे कंधे, पीठ और उंगलियों पर जलन है। मुझे नहीं पता कि मैं बिना किसी और नुकसान के कैसे बच गई, लेकिन इस घटना ने शायद मुझे दिवाली के बाद हमेशा के लिए सदमे में डाल दिया है।'

लोगों को दी हिदायत

इस दर्दनाक अनुभव के बाद एक्ट्रेस ने सभी को दीपावली बहुत सावधानी से मनाने और पटाखों तथा दीयों के आसपास विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जब यह सब हुआ तब वह अपने बच्चे को गोद में नहीं लिए हुए थीं। उन्होंने अंत में कहा, 'मैं शायद अगले साल भी जश्न मनाऊंगी, लेकिन यह जिंदगी के लिए एक सबक है।'

ये भी पढ़ें: दिवाली पर दिखी राधिका-अनंत की रोमांटिक केमिस्ट्री, बच्चों के बीच बांटा प्यार, खास अंदाज में मनाया त्योहार

पहले मम्मी दीपिका ने दिखाई बेबी दुआ की तस्वीर, फिर मौसी ने क्यूट निकनेम से उठाया पर्दा, झट से हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन