1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तुम महिला हो' अर्जुन बिजलानी को ऐसी बात कहकर अपने ही फैंस के निशाने पर आए एल्विश यादव, जानिए क्या है पूरा मामला

'तुम महिला हो' अर्जुन बिजलानी को ऐसी बात कहकर अपने ही फैंस के निशाने पर आए एल्विश यादव, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 18, 2023 11:43 am IST,  Updated : Sep 18, 2023 11:45 am IST

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर देखा जा रहा है। हाल ही में एल्विश ने अर्जुन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Arjun Bijlani- Elvish yadav- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी को एल्विश यादव ने कह दिया औरत Image Source : DESIGN

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव लगातार खबरों में छाए हुए हैं। शो जीतने के बाद यूट्यूबर आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों का हिस्सा बने ही हुए हैं। बीते दिन एल्विश का उर्वषी रौतेला संग एक म्यूजिक वीडियो 'हम तो दीवाने' रिलीज हुआ, जिसकी वजह से हर तरफ एल्विश छाए हुए हैं। इसी बीच एल्विश यादव ने कुछ ऐसा कर दिया है,जिसकी वजह से अब वो ट्रोल हो रहे हैं। 

अर्जुन को एल्विश ने कहा औरत

दरअसल, एल्विश यादव टीवी के हिट एक्टर अर्जुन बिजलानी से भिड़ गए हैं। उन्होंने अर्जुन को औरत तक कह दिया है। जिसकी वजह से अब दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ जब बीते दिन अर्जुन बिजलानी ने ट्विटर पर बिना किसी के नाम लिए एक ट्वीट किया और बताया कि कैसे 'बिग बॉस' के कुछ कंटेस्टेंट्स महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। उन्होंने लिखा, ”बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। निराश हूं।' हालांकि अर्जुन ने यह बात किसके लिए लिखी, उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया। लेकिन अर्जुन की इस पोस्ट को एल्विश यादव ने खुद पर ले लिया और उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-  'मुझे अब पता लगा तुम महिला हो।' एल्विश के इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई एल्विश की क्लास 

यही नहीं एल्विश का यह रिएक्शन खुद एल्विश के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगानी शुरु कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे शर्म आती है कि मैं आपको कभी पसंद करता था।' बिग बॉस के विजेताओं का स्तर हर गुजरते सीज़न के साथ नीचे जा रहा है।'एक यूजर ने अर्जुन बिजलानी का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'उन्होंने एक महिला के लिए स्टैंड लिया, तो क्या वह एक महिला बन गए?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुख हुआ यह देखकर की इनके जैसे लोग बिग बॉस के विनर हैं और आज की जनरेशन के इनफ्लुएंसर हैं।' इसी तरह से तमाम यूजर्स कंमेट कर एल्विश की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एल्विश के सपोर्ट में भी कुछ फैंस उतरे हैं। लोगों ने उनके जवाब को शानदार बताया है।

 

निया शर्मा ने बर्थडे पार्टी में सरेआम किया Lip Kiss, तस्वीर हो रही वायरल

35 साल की गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना कर रही हैं शादी की प्लानिंग, बताया कैसा होना चाहिए दूल्हा

इन एक्टर्स की खूबसूरत बेटियां फिल्मों से हैं दूर, एक्टिंग को छोड़ अलग- अलग फील्ड में बनाया करियर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन