1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दया भाभी और जेठालाल की जोड़ी Taarak Mehta से पहले भी कर चुकी है कमाल, वायरल फोटो से खुला राज

दया भाभी और जेठालाल की जोड़ी Taarak Mehta से पहले भी कर चुकी है कमाल, वायरल फोटो से खुला राज

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 21, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 07:20 pm IST

दया भाभी और जेठालाल 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' की सबसे पंसदीदा जोड़ी है। दया भाभी और जेठालाल का किरदान निभाने वाले दिशा वकानी और दिलीप जोशी ने इस शो से पहले भी साथ काम किया है।

Disha Vakani, Dilip joshi- India TV Hindi
दिशा वकानी और दिलीप जोशी। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' शो ने हाल में ही शानदार 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस शो की पूरी स्टार कास्ट को लोग बहुत प्यार करते हैं। सबसे ज्यादा लोगों को दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल बने दिलीप जोशी का किरदार पसंद है। दिशा भले ही सालों से शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल में ही खबरें आईं कि दया भाभी की जल्द वापसी होने वाली है। इसी बीच दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल यानी दिलीप जोशी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

दोनों ने पहले भी साथ किया काम

दिशा वकानी और दिलीप जोशी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिशा वकानी शर्माती नजर आ रही हैं। वहीं दिलीप जोशी उन्हें हाथ बढ़ाकर आवाज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी रोमांटिक दिख रही हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये तस्वीर 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' की है तो ऐसा हरगिज नहीं है। ये तस्वीर 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' शो से भी पुरानी है, जब दोनों ने पहली बार एक-साथ काम किया था। इसका सीधा मतलब है कि दोनों की जोड़ी 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' से पहले भी कमाल कर चुकी है। 

इस प्ले में साथ किया था दोनों ने काम
दोनों 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' से पहले 'जलसा करो जयंतीलाल' प्ले में एक साथ काम किए थे। इस प्ले में भी दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। दिशा वकानी और दिलीप जोशी दोनों ने ही थेएटर में काफी काम किया है, लेकिन दोनों साथ में काम करते सिर्फ एक ही प्ले में नजर आए। इस प्ले में दिशा वकानी से पहले किसी और को कास्ट किया गया था, लेकिन दिलीप जोशी ने लाइव प्ले में दिशा के साथ ही परफॉर्म किया। 

Daya Bhabhi, Daya Bhabhi
Image Source : INSTAGRAMदिशा वकानी और दिलीप जोशी।

वापसी का हुआ इस तरह ऐलान
बता दें, 15 साल पूरे होने  के मौके पर 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' के प्रोड्यूसर आसित मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि वो जल्द दया भाभी को वापस लाने वाले हैं। इस बारे में आगे उन्होंने कहा, '15 साल के इस सफर के पूरा होने पर सभी को बधाई। एक कलाकार जिसे हम कभी भूल नहीं सके वो हैं दिशा वकानी यानी दया भाभी। उन्होंने न सिर्फ फैंस बल्कि हमें भी इतने सालों में बहुत हंसाया। फैंस को उनकी वापसी का इंतजार और मैं आपसे वादा करता हूं कि दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्ज वापस आ रही हैं।' इसके बाद से ही उनकी वापसी को लेकर फैल रही खबरें और पुख्ता हो गईं। वैसे इसके बाद मेकर्स ने ये भी कहा कि अभी उनसे बातचीत का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें: अनुपमा की बेटी पाखी की अक्ल पर पड़ा पत्थर, वनराज का लाख समझाना भी हुआ फेल

सनी देओल की प्रॉपर्टी का पूरा खाका! करोड़ों की संपत्ति, कई घर और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं एक्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन