1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Devoleena Bhattacharjee: गोपी बहू ने रचाई गुपचुप शादी, थामा इस शख्स का हाथ

Devoleena Bhattacharjee: गोपी बहू ने रचाई गुपचुप शादी, थामा इस शख्स का हाथ

 Published : Dec 14, 2022 09:51 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 10:03 pm IST

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। शादी के बाद देवोलीना ने अपने पति संग पहली रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी marriage photo with husband- India TV Hindi
Devoleena Bhattacharjee Image Source : DEVOLEENA BHATTACHARJEE

'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी अपनी सीक्रेट वेडिंग को लेकर हेडलाइंस में छाई हुई हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 दिसबंर को हल्दी सेरेमनी और 14 दिसबंर को मेहंदी लगाए हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर कई लोगों में मन में ये सवाल उठा कि एक्ट्रेस की शादी एक प्रमोशन है या फिर वाकई में गोपी बहू ने शादी कर ली है। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के जोड़े में अपनी कई तस्वीरें शेयर की। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस और यूजर्स बस यही जानने के लिए उत्सुक दिखे कि आखिरकार देवोलीना ने किसके साथ शादी की हैं। अब इन सब सीक्रेट पर से पर्दा उठ चुका है, क्योंकि खुद देवोलीना ने अपने पति संग शादी के बाद इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

देवोलीना के हमसफर कोई और नहीं बल्कि शहनवाज शेख हैं। शहनवाज शेख पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। 'बिग बॉस 13' के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये मेंशन किया था कि वो घर के बाहर वो किसी को डेट कर रही हैं। कपल ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। देवोलीना और विशाल सिंह दोनों अच्छे दोस्त हैं। इनका बॉन्ड देख कर लगता था कि ये डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन्होंने कई बार ये साफ किया कि इनके बीच सिर्फ दोस्ती है। 

पहली तस्वीर में जहां एक्ट्रेस चेयर पर बैठी हुईं हैं और बड़े ही प्यार से अपने पति को निहार रही हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में उनके पति उनके साथ रोमांटिक अंदाज में पोज कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में देवोलीना के पति ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, 'मैं ये बात गर्व से कह सकती हूं कि मैंने तुम्हें हां कहा है। चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। तुम मेरे दर्द और दुआओं का जवाब हो। आई लव यू शोनू। आप सभी को ढेर सारा प्यार, हमें यूं ही आपकी ब्लेसिंग्स देते रहना'। रहस्यमयी और फेमस तुम सबके जीजा'।

ये भी पढ़ें-

जेम्स कैमरून इस वजह से 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के प्रीमियर में नहीं हुऐ शामिल!

Anupamaa: झूठ के सहारे प्यार पाने की कोशिश करेंगी पाखी, अधिक की जिंदगी में मचेगी हलचल

Splitsvilla 14: सनी लियोनी के हॉट मूव्स देख कंटेस्टेंट का हाल बेहाल, चलते शो से गायब हुईं उर्फी जावेद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन