1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ढिंचैक पूजा ने रचाई गुपचुप शादी? दूल्हे संग वीडियो वायरल, पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

ढिंचैक पूजा ने रचाई गुपचुप शादी? दूल्हे संग वीडियो वायरल, पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 27, 2026 07:56 pm IST,  Updated : May 27, 2026 07:56 pm IST

क्रिंज वीडियोज और बेसुरे गानों के लिए मशहूर ढिंचैक पूजा ने अपनी शादी की एक वीडियो शेयर की है, जिसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहे हैं।

Dhinchak Pooja- India TV Hindi
ढिंचैक पूजा ने गुपचुप शादी Image Source : INSTAGRAM/@DHINCHAKOFFICIAL

ढिंचैक पूजा के नाम से मशहूर पूजा जैन ने अपनी शादी की वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसके बाद से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वायरल वीडियो में ढिंचैक पूजा दुल्हन बन फोटोज के लिए पोज देते नजर आ रही हैं। शादी की फोटो डालते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आईं और सोशल मीडिया यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में ढिंचैक पूजा की शादी हो गई है या फिर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए ये घटिया प्लान बनाया है। अपने क्रिंज वीडियोज और बेसुरी आवाज के लिए मशहूर पूजा का वेडिंग वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ढिंचैक पूजा की शादी का बना मजाक

ढिंचैक पूजा लाल जोड़े में तैयार नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस वायरल वीडियो दूल्हे की भी झलक देखने को मिल रही है। पूजा को शादी के स्टेज पर दूल्हे के साथ पोज देते देखा जा सकते है। वहीं, दूसरे सीन में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आए, लेकिन दूल्हे की पहचान और चेहरा रिवील नहीं किया गया है। ढिंचैक पूजा ने पति की साइड प्रोफाइल फोटो शेयर की है। हालांकि, यह पोस्ट देखने के बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने शादी की है।

ढिंचैक पूजा बनीं दुल्हन

पूजा ने जहां रेड लहंगा पहना है। वहीं, उनके दूल्हे व्हाइट शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। पूजा को बधाई देने के बजाया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो कैप्शन में पूजा ने लिखा है, 'ये मेरी शादी की क्लिप है, मैं बाकी वीडियो बाद में पोस्ट करूंगी।' यूजर्स का मानना वो प्रैंक कर रही हैं और उन्होंने अपने किसी गाने की शूटिंग का वीडियो पोस्ट किया है।

ढिंचैक पूजा कौन है?

ढिंचैक पूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिग बॉस 11 में दिखी थीं। उनके क्रिंज गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का स्कूटर' के लिए मशहूर हैं। ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है, जो एक यूट्यूबर और इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें 'क्रिंग पॉप की रानी' के रूप में जाना जाता है। वह अपने अनोखे, बेसुरा और बिना सुर ताल वाले खुद के बनाए म्यूजिक वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की धमाकेदार क्राइम-थ्रिलर, खौफनाक कहानी में छिपे हैं कई रहस्य, आते ही टॉप 5 पर किया कब्जा

टाइगर श्रॉफ की बैक-टू-बैक फ्लॉप पर जैकी श्रॉफ का रिएक्शन, कहा- 'ये हमारे हाथ में नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन