1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान के रिश्ते पर हुआ खुलासा? अर्जुन बिजलानी ने कही ये बात...

फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान के रिश्ते पर हुआ खुलासा? अर्जुन बिजलानी ने कही ये बात...

 Published : Jan 22, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 06:58 pm IST

'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसे सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश।

 Did Arjun Bijlani just confirm imlie fame Fahmaan Khan and bb16 contestant Sumbul relationship- India TV Hindi
Fahmaan Khan-Sumbul Touqeer Khan Image Source : FAHMAAN KHAN-SUMBUL TOUQEER KHAN

'बिग बॉस 16' के घर का हर सदस्य फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, सभी की नजरें बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी पर बनी हुई है। हालांकि विजेता शो का वही बनता है, जो दर्शकों को पसंद आता है। बिग बॉस तेजी से फिनाले के तरफ बढ़ रहा है। सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में नए अपकमिंग ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है। 

फहमान और सुंबुल टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। लंबे समय से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके डेटिंग की अफवाहें आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा इसका खंडन किया और कहा कि वे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान के रिश्ते पर खुलासा किया है। 

शो में लीप आने के बाद दोनों को अलविदा कहना पड़ा। उसके बाद, सुंबुल तौकीर ने बिग बॉस में प्रवेश किया और फहमान ने अपना नया शो 'धरमपत्नी' साइन किया। दर्शक 'इमली' और 'आर्यन' के बीच रोमांस और केमिस्ट्री को पसंद करते हैं। फहमान और सुंबुल दोनों ही बहुत मेहनती हैं और वे जो भी करते हैं उसमें अपना 100 प्रतिशत निवेश करते हैं।

ऐसी कई अफवाहें हैं कि फहमान और सुंबुल के बीच कुछ चल रहा है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। शो में भी सुंबुल ने साजिद खान से कहा था कि वह फहमान खान से प्यार करती हैं, लेकिन एक भाई के रूप में, क्योंकि वह भविष्य में उनके साथ काम करना चाहती हैं। जब सुंबुल और फहमान डेली सोप 'इमली' का हिस्सा थे, तब स्टार प्लस ने 'रविवार विद स्टार परिवार' नामक एक रियलिटी शो शुरू किया, जिसे अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था।

इस शो के बाद से फहमान और सुंबुल की डेटिंग अफवाहें शुरू हुईं। हाल ही में, फहमान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया जहां उन्होंने सुंबुल का समर्थन किया और बताया कि उन्हें अपने खेल पर कितना गर्व है और वह शो में आग लगा रही हैं। 'रविवार विद स्टार परिवार' के बाद से टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी दोनों को चिढ़ाते थे और अर्जुन को हमेशा यह आभास होता था कि वे रिश्ते में हैं।

अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने फहमान खान के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "फहमान को ही देखिए, वह कितने आत्मविश्वास और सही के साथ उनके लिए खड़ा हुआ है।" जिस पर फहमान ने जवाब दिया, "हक से बलमवा और आपका दिन अच्छा रहे।"

खैर, इसमें कोई शक नहीं है कि फहमान और सुंबुल ऑन-स्क्रीन सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं और उनकी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।

ये भी पढ़ें-

Selfiee Trailer Out: सुपरस्टार विजय बनकर एक्शन सीन में छाए अक्षय कुमार, इमरान हाशमी के किरदार ने जीता दिल

Pushpa 2: रिवील हुआ 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का लुक, देखें वीडियो

प्यार के एहसास को भोजपुरी गाने से किया बया, मोहब्बत की परिभाषा को दिया नया मोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन