1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'लोग मुझे नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं...', 'दीया और बाती' की संध्या ने टांग खींचने वालों की जुबान पर लगाया ताला

'लोग मुझे नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं...', 'दीया और बाती' की संध्या ने टांग खींचने वालों की जुबान पर लगाया ताला

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 31, 2024 08:23 am IST,  Updated : May 31, 2024 08:23 am IST

'दीया और बाती' की संध्या तो आपको याद ही होंगी। एक्ट्रेस आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनका रिएक्शन हर ट्रोल की बोलती बंद कर सकता है।

Deepika Singh- India TV Hindi
दीपिका सिंह। Image Source : INSTAGRAM

सुपरहिट धारावाहिक 'दीया और बाती' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने शो 'मंगल लक्ष्मी' से छोटे पर्दे पर वापसी की। इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन ट्रेंडिंग रील बनाती रहती हैं। जहां एक तरफ उनकी एक्टिंग की सराहना की जाती है, तो वहीं वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियो को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन पर ट्रोलिंग का कोई असर नहीं पड़ता।

'मुझ पर नहीं पड़ता कोई असर'

दीपिका ने कहा, 'ट्रोलिंग का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता। मैं इसे बहुत शालीनता से स्वीकार करती हूं, क्योंकि मेरे आस-पास मेरे माता-पिता, पति और मेरे ओडिसी डांस टीचर्स जैसे लोग हैं। उनके साथ रहकर मैंने जिंदगी की हर परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखा है। उन्होंने मुझे सिखाया है कि चाहे आप कितने भी कामयाब क्यों न हो जाओ, आप इससे बच नहीं सकते।' एक्ट्रेस का कहना है कि वो 10 साल से ओडिसी डांस सीख रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'सभी लोग आपको स्वीकार नहीं कर सकते। जो लोग आपकी तरह सोचते हैं, केवल वही आपको स्वीकार कर पाएंगे। मेरे जैसे लोग ही मुझे समझेंगे।'

इस तरह ट्रोल्स से करती हैं डील

दीपिका ने कहा, 'कुछ लोग मुझे पसंद तो करते हैं लेकिन मेरी सराहना नहीं करते। लेकिन मैं जानती हूं कि मैं क्या कर रही हूं। मैं खुद के बारे में सोचना पसंद करती हूं, ना कि इस बारे में कि दूसरे क्या सोचते हैं। मैं अपने लिए और अपनी खुशी के लिए काम करती हूं, चाहे वह मेरा इंस्टाग्राम पेज हो या मेरी एक्टिंग।' एक्ट्रेस ने कहा, 'यह मेरी लाइफ है और भगवान ने मुझे इसके लिए चुना है, इसलिए मैं किसी के भी प्रति जवाबदेह नहीं हूं। यही वजह है कि ट्रोलिंग और आलोचनाओं का मुझ पर कोई असर नहीं होता।'

पॉजिटिव तरीके से देखती हैं दीपिका

उन्होंने कहा, 'जब आपको कामयाबी मिलती है और आप ऊपर की ओर बढ़ रहे होते हैं तो आपको प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है, क्योंकि एक ऐसी शक्ति होती है जो आपको नीचे गिराने की कोशिश करेगी।' दीपिका ट्रोलिंग को पॉजिटिव तरीके से देखती हैं। उन्होंने कहा, 'जब बिना किसी कारण के ट्रोलिंग होती है, तो मुझे पता चलता है कि मैं अच्छा काम कर रही हूं, इसीलिए लोग मुझे नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। फिर मैं और भी ज़्यादा ताकत के साथ वापस आती हूं और पहले से भी बेहतर काम करती हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे आलोचक भी हैं।' दीपिका ने कहा, 'कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिखते ही नहीं। कम से कम, मुझे लोग देख तो रहे हैं जो मेरी आलोचना कर रहे हैं, इसका मतलब है कि मैं कुछ अच्छा कर रही हूं। इसलिए मैं खुश हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन