1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 21 साल पुराना टीवी शो, दो पत्नियों के बीच फंसे पति की मजेदार कहानी, हर एपिसोड है कॉमेडी से भरपूर, IMDb पर मिली 9 रेटिंग

21 साल पुराना टीवी शो, दो पत्नियों के बीच फंसे पति की मजेदार कहानी, हर एपिसोड है कॉमेडी से भरपूर, IMDb पर मिली 9 रेटिंग

 Published : May 07, 2026 07:35 pm IST,  Updated : May 07, 2026 07:35 pm IST

दूरदर्शन पर अपने कई शोज देखें हैं, लेकिन आज हम आपको 21 साल पुराने एक मजेदार सिटकॉम ड्रामा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें में एक पति और उसकी दो पत्नियों की कहानी को दिखाया गया है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

hari mirchi lal mirchi- India TV Hindi
9 रेटिंग वाला टीवी शो Image Source : FB/@DD1

आज कॉमेडी से भरपूर शोज के बारे में जब भी बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा, भाबीजी घर पर हैं!, साराभाई vs साराभाई और एफआईआर का आता है, लेकिन एक वक्ता ऐसा भी था जब लोग टीवी पर सास-बहू का ड्रामा नहीं बल्कि कॉमेडी शोज ज्यादा देखना पसंद करते थे। हम जिस 21 साल पुराने शो की बात कर रहे हैं, उसका हर एपिसोड इतना मजेदार था कि हर सीन देखकर हंसी आने लगती थी। दूरदर्शन पर 'रामायण', 'महाभारत', 'विष्णु पुराण' और 'श्री कृष्ण' के अलावा भी कई सीरियल ऐसे थे, जिनके किरदार से लेकर कहानी तक आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं।

दूरदर्शन का 21 साल पुराना सुपरहिट शो

हम यहां जिस शो की बात कर रहे हैं वो साल 2005 को शुरू हुआ था और 2009 तक लगातार चला था। इस दौरान इसके कई एपिसोड टेलीकास्ट हुए, जो लगभग 20 से 22 मिनट के होते थे। उस समय के हिसाब से ये दूरदर्शन का सबसे बेहतरीन शो था और यही वजह है कि ये बाकी शोज से अलग भी था। इस शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और इस सिटकॉम शो का नाम था 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची'।

कहानी देख हो जाएंगे लोटपोट

यह सीरियल एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपनी दो पत्नियों के बीच फंस जाता है। एक तो तीखी, तेज हरी मिर्च जैसी है और दूसरी आग जैसी लाल मिर्च है। कहानी में और भी कई अनोखे किरदार हैं। इन सभी किरदारों का मेल और उनके बीच के झगड़े मिलकर एक मजेदार कॉमेडी एपिसोड बनाते हैं। मुख्य किरदार में रोहन है, जो एक खुशमिजाज इंसान है। उसकी पहली पत्नी का रवैया उसके प्रति अजीब होता है, इसलिए उसे अपनी सेक्रेटरी से प्यार हो जाता और अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उससे दूसरी शादी कर लेता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि वह एक मुसीबत से निकलकर दूसरी मुसीबत में फंस गया है। यह सीरियल रोहन की मुश्किलों को दिखाता है, जब वह एक हमेशा शिकायत करने वाली पत्नी और एक उदासीन एक्स वाइफ के बीच फंस जाता है और इसके साथ ही जो मजेदार हालात पैदा होते हैं।

धांसू कास्ट ने जीता दिल

'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' को IMDb पर 9 रेटिंग मिली है। इसमें नीरू बाजवा, सुचेता खन्ना, तुषार दलवी और शालिनी कपूर थे। कमाल की बात यह है कि कनाडा में जन्मी एक जानी-मानी एक्ट्रेस, निर्देशक और निर्माता नीरू बाजवा ने 2005 में हिंदी टेलीविजन से पंजाबी सिनेमा में कदम रखने के बाद जबरदस्त नेम-फेम कमाया है। नीरू को 'क्वीन ऑफ पंजाबी सिनेमा' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 'जट्ट एंड जूलियट', 'सरदार जी' और 'काली जोट्टा' जैसी कई जबरदस्त हिट फिल्मों में काम किया है और इसके लिए उन्हें कई 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के पुरस्कार भी मिले हैं।

ये भी पढे़ं-

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से 'वसुधा' ने छीनी नंबर 1 की गद्दी, TRP टॉप 5 में जी टीवी के शो का जलवा

'महादेव का भक्त हूं', Kartavya Trailer में सैफ अली खान का दिखा रौबदार अंदाज, नेटफ्लिक्स पर धमाके को तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन