1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sonali Chakraborty Death: इस टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

Sonali Chakraborty Death: इस टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

 Published : Oct 31, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Oct 31, 2022 02:00 pm IST

Sonali Chakraborty Death: बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का अस्पताल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा।

Sonali Chakraborty Death- India TV Hindi
Sonali Chakraborty Death Image Source : FILE PHOTO

Sonali Chakraborty Death: बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) का अस्पताल में निधन हो गया है। सोनाली चक्रवर्ती ने 31 अक्टूबर की सुबह कोलकाता के अस्पताल में दम तोड़ दिया। (bengali film industry) बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों (tv actress) की जानी मानी एक्ट्रेस थी सोनाली चक्रवर्ती। हालांकि हेल्थ इशूज के कारण सोनाली चक्रवर्ती ने फिल्मों (bengali films) और टीवी में काम करना बद कर दिया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' (haar jeet) में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। इसके अलावा फिल्म ‘बंधन’ में भी उन्होंने काम किया था। उन्होंने जननी, गंतचर आदि जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियलों में कम किया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को क्रोनिक लिवर डिजीज था। आज 31 अक्टबूर को दिल का दौर पड़ने से उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में उन्हों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके पति शंकर चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर दी। इस साल अगस्त में भी सोनाली चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है की उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा। (Sonali Chakraborty Death) सोनाली ने कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने टीवी सीरियलों और फिल्मों से लंबे समय से दूरी बना ली थी। सोनाली चक्रवर्ती ने शंकर चक्रवर्ती से शादी की थी। उनकी इकलौती बेटी मुंबई में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती है।

उनके जाने पर एक्टर्स ने दुख व्यक्त किया, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

बंगाली मनोरंजन जगत से कई लोग वहां नजर आए- लीना गंगोपाध्याय, शैबल बनर्जी, चंदन सेन, दिगंत बागची, सोहन बनर्जी, सौमित्र मित्रा, राणा मित्रा, ज्योतिष्मान चटर्जी आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। (CM mamata banerjee) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा, ''मैं प्रख्यात अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती के निधन से बहुत दुखी हूं...''

ये भी पढ़ें-

Adipurush: टल गई प्रभास की फिल्म की रिलीज? संक्राति 2023 के टकराव से पीछे हटे मेकर्स

Samantha Ruth Prabhu की बीमारी को लेकर चिरंजीवी ने जताई चिंता, एक्स ससुराल से भी मिल रहीं दुआएं

Bigg Boss 16 की Ex कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन