1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: पाखी को छोड़ फिर सई के करीब आएगा विराट, सवि को मिलेगा पापा-मम्मी का प्यार

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: पाखी को छोड़ फिर सई के करीब आएगा विराट, सवि को मिलेगा पापा-मम्मी का प्यार

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Feb 17, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 01:13 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भवानी सवि को उसके पति के बारे में सब बात बता देगी।

twitter- India TV Hindi
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Image Source : TWITTER

'गुम है किसी के प्यार में' हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। हर दिन मेकर्स इस सीरियल में कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न्स जोड़ने की कोशिश करते हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वीनू सई को बुरा-भला कहता है। साथ ही वीनू विराट से वादा लेता है कि उसे पाखी से कोई दूर न करें। भवानी सई के पास जाती है और उसे कुछ बताया चाहती है। 

Anupamaa 17 feb: अनुपमा सामान पैक कर गई एक्स पति के घर, अब माया रखेगी अनुज का ख्याल

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भवानी सवि से वादा मांगेगी कि वह विराट और किसी को ये बात न बताए। वही सवि भवानी से बोलेगी कि मैं अपनी आई से कुछ नहीं छुपाती हूं। ऐसे में भवानी सवि को सच बताने से मना कर देती है, लेकिन सवि उससे वादा करती है वह किसी को नहीं बताएगी। ऐसे में भवानी सवि को बता देती है कि विराट उसका असली पिता है। साथ ही भवानी सवि को दोनों की शादी की फोटोज भी दिखाती है। साथ ही सवि को बताती है कि दोनों लड़ाई के कारण अलग रह रहे हैं। ऐसा में अपने माता-पिता को एक करने की जिम्मेदारी सवि के सिर पर आ जाती है।

Shehzada Movie Review: कॉमेडी ही नहीं रोमांस से भरपूर है कार्तिक आर्यन की ये फिल्म, जानिए रिव्यू

आगे दिखाया जाएगा कि विराट की आचानक तबीयत खराब हो जाती है उसके कलीग उसे सई के अस्पताल ले आते हैं। वहां सई विराट का इलाज करती है। इस दौरान विराट और सई बात करते है और सई उसे दवाई लिखकर देती है और बोलती है कि एक डॉक्टर को अपने मरीज की सारी बातें याद होती हैं। सई के इलाज के दौरान विराट उसकी आंखों में खो जाता है। सवि माता-पिता को फिर से एक करने के लिए सई से चव्हाण निवास में जाकर रहने की जिद करती है। गलती से सवि को मुंह से बात निकल जाती है कि उसके असली पिता विराट है ये बात सुनकर सई को झटका लगता है। अब सई के मन में वीनू के साथ-साथ सवि को भी खोने का डर मन में बैठ गया है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन