1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. GHKKPM: पाखी के बाद अब सई भी कहेगी शो को अलविदा, एक्ट्रेस Ayesha Singh का लीप पर बड़ा खुलासा

GHKKPM: पाखी के बाद अब सई भी कहेगी शो को अलविदा, एक्ट्रेस Ayesha Singh का लीप पर बड़ा खुलासा

 Published : May 22, 2023 04:49 pm IST,  Updated : May 22, 2023 04:49 pm IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin's Sai AKA Ayesha Singh: आयशा सिंह यानी 'गुम है किसी के प्यार में' की सई ने शो में आने वाले लीप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ उन्होंने खुद के शो से बाहर जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin's Sai AKA Ayesha Singh: टीवी टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 के लिए टक्कर देने वाले शो 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो में आयशा सिंह ने सई, नील भट्ट ने विराट और हर्षद अरोड़ा ने सत्या की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई है। हाल ही में पाखी का किरदार निभाने वालीं ऐश्वर्या शर्मा ने शो को छोड़ दिया है। वह इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' की कंटेस्टेंट हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब पाखी के बाद सई, विराट और सत्या भी शो को अलविदा कहने वाले हैं। सई यानी आयशा सिंह ने आने वाले 20 साल के लीप पर चुप्पी तोड़ी है। 

क्यों लेना पड़ा लीप का फैसला 

हाल ही में एक बातचीत में आयशा सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ने की खबर को सच बताते हुए पुष्टि की है। हालांकि कुछ दिनों से यह बातें सामने आ रही थी कि कलाकार शो की फीस बढ़ाने की बात कह रहे हैं, तो वहीं यह बात भी सामने आई थी कि पिछले लीप के बाद सभी की उम्र बढ़ चुकी थी और कलाकार उम्रदराज किरदार निभाना पसंद नहीं कर रहे थे। लेकिन अब आयशा सिंह ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि वे शो से बाहर हो रही हैं क्योंकि कहानी को आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं। कहानी को आगे बढ़ना था और बस इतना ही।"

ट्रेंड कर रहा #WeLoveSaiJoshi 

जब से शो 'गुम है किसी के प्यार में' से आयशा सिंह के बाहर निकलने की खबर सामने आई हैं, उनके फैंस सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं। वह सई जोशी के किरदार के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। लीप की खबर के बाद से ही ट्विटर पर #WeLoveSaiJoshi ट्रेंड कर रहा है क्योंकि फैंस यह बताना चाहते हैं कि वह कैसे वे पर्दे पर उनके किरदार को मिस करने वाले हैं। कुछ ने तो यहां तक लिखा कि आयशा सिंह से बेहतर सई का किरदार कोई नहीं निभा सकता था। नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा के फैन्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।

Janhvi Kapoor के हाथ में एयरपोर्ट पर दिखा तकिया! यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल

अब क्या होगी शो की कहानी 

आपको बता दें कि लीप के बाद, 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी सावी और विनायक के जीवन पर होगी। यानी अब शो में नए सितारों की एंट्री होगी।

Anupamaa 5 Upcoming Twist: सामने आएगा अनुज कपाड़िया और मालती देवी का सीक्रेट रिश्ता! आने वाले हैं ये दमदार ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन