1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को छोड़ विराट ने थामा पाखी और विनायक का हाथ, सोशल मीडिया पर जमकर भड़के फैंस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को छोड़ विराट ने थामा पाखी और विनायक का हाथ, सोशल मीडिया पर जमकर भड़के फैंस

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 10, 2022 11:05 pm IST,  Updated : Aug 11, 2022 12:04 am IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट का पाखी के साथ पति की तरह रहना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए वो सोशल मीडिया पर शो के प्लॉट को ट्रोल कर रहे हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ‘गुम है किसी के प्यार में; सीरियल इन दिनों लगातार ट्रोल हो रहा है। कभी सेरोगेसी तो कभी पाखी और विराट को एक साथ देखकर फैंस अपना आप खो दे रहे हैं। फैंस हमेशा सई और विराट को साथ देखकर खुश होते हैं। अब मेकर्स इस सीरियल में में नया ट्रैक लाए हैं। आने वाले एपिसोड में पाखी की वजह से सई और विराट अलग हो रहे हैं। वहीं सई सिंगल मदर के तौर पर बेटी पालेगी। इस बीच पाखी सारे घरवालों का दिल जीत लेगी और बच्चे के लिए दोनों मां और बाप की तरह रहने लगेंगे। शो में आये इस नए ट्विस्ट को देखकर दर्शक काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर लीप वाली क्लिप को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शो में देवर-भाभी की शादी करवा दी, अब सई को भी पार्टनर मिलना चाहिए।

पति-पत्नी की तरह साथ में रहेंगे विराट-पाखी

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में आगे दिखाया जाएगा कि पाखी की इमोशनल ब्लैकमेलिंग से डरकर विराट उसे बच्चा दे देगा। सई को इस बात से बहुत ज़्यादा तकलीफ होगी और वो र घर छोड़कर चली जाएगी। इस बीच विराट और पाखी पति-पत्नी की तरह रहने लगेंगे। भाभी-देवर का पति-पत्नी की तरह रहना दर्शकों को रास नहीं आ रहा है। बता दें कि जब विराट ने पाखी की डिलिवरी करवाई थी तो उस एपिसोड को भी दर्शकों ने काफी ट्रोल किया था। अब पाखी और विराट का विनायक के मम्मी-पापी तरह रहना दर्शक बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं।

Dheeraj Dhoopar ‘कुंडली भाग्य’ के एक्टर धीरज धूपर के घर गूंजी किलकारी, घर में हुआ बेटे का आगमन

गुस्साए फैंस ने सोशल मीडिया पर शो को किया ट्रोल 

इस सीरियल में दिखाए जा रहे इस ट्रैक से दर्शक बहुत ज़्यादा नाराज़ हैं। और सीरियल के इस ट्रैक को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा आखिर इन लोगों ने देवर-भाभी की शादी करवा ही दी। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है, भाभी नहीं छूटेगी मतलब। एक कमेंट है, पाखी और विराट को ही साथ में रखना है तो सीरियल ही बंद कर दो। 

EXCLUSIVE: सुनील पाल से जानिए हार्ट अटैक के बाद क्या है राजू श्रीवास्तव का हाल, दिल्ली के AIIMS में हैं भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन