1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के दिल में बजी प्यार की घंटी! सवी पर हुआ जानलेवा हमला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के दिल में बजी प्यार की घंटी! सवी पर हुआ जानलेवा हमला

 Published : Aug 20, 2023 05:55 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 05:55 pm IST

GHKKPM: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में सवी पर जानलेवा हमला होगा। वहीं दूसरी ओर ईशान, सवी का साथ देगा और बोर्ड मीटिंग का अरेंजमेंट करेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin shocking spoiler 20 august 2023 The bell of love rang in Ishaan heart f- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जबरदस्त नाटक देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में सवी अपने गुनेहगारों को सजा दिलाने के लिए कोशिश करने लगती है। वहीं ईशान भी सवी को लेकर परेशान हो जाता है और उसका साथ देने के लिए तैयार हो जाएगा। ईशान का बदला रूप देख सवी हैरान रह जाएगी। अब तक आपने देखा कि सवी, ईशान के कॉलेज में बहुत बड़ा हंगामा खड़ा कर देती है। ईशान इस तमाशे को संभालने की कोशिश करता है। 

सवी पर हुआ जानलेवा हमला

सवी ईशान के कॉलेज में मीडिया को बुला लेती है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और तमाशा होने वाला है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा यशवंत, सवी को सबक सिखाने के लिए नया गेम खेलता है। यशवंत गुंडे को सवी पर हमला करने के लिए भेज देगा। गुंडे सवी से पहले पैसे मांगते हैं फिर उसे जान से मरने की धमकी देते हुए दिखाई देगे। 

ईशान जाएगा जेल
यशवंत के गुंडे की बातें सुनकर सवी घबरा जाएगी और वहां से जान बचाकर भागने की कोशिश करेगी। सवी बिना सोचे समझे ईशा को फोन करेगी। सवि बताएगी कि उसकी जान खतरे में है। सवी घर वापस आने का फैसला करेगी। ईशा, सवी को कॉलेज से कहीं नहीं जाने देगी। फोन पर सवी, ईशा को सब कुछ बताएगी। ईशा ये सब फोन करके ईशान को बता देगी। पहले तो ईशा, ईशान को खूब खरी-खोटी सुनाएगी। उसके बाद ईशा, ईशान को जेल भेजने की बात कहेगी। 

ईशान देगा सवी का साथ 
ईशान कॉलेज में सवी के पास जाएगा। ईशान, सवि को शांत करवाएगा और कहेगा की परेशान मत हो, मैं तुम्हारे साथ हूं। इसी बीच ईशान बिना देर किए बोर्ड मीटिंग का अरेंजमेंट करने वाला है। सवी सभी को गुंडों की सच्चाई बताएगी। ईशान भी पुरानी बातें भुलकर सवी का ही साथ देगा।  

ये भी पढ़ें: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा और मुस्कान के बीच होगी कैट फाइट, अभिमन्यु खोलेगा अभिनव की मौत का राज

फटी जीन्स पहनकर मंदिर पहुंचीं 'नागिन' एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, गुस्से से लाल-पीले हुए लोग!

OMG! 'गदर 2' की छप्परफाड़ कमाई के बाद भी नीलाम हो रहा सनी देओल का घर, नहीं चुका पाए लोन

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन