1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेटे के लिए पाखी ने सौतन को बनाया सहेली, विराट-सई दोबारा करेंगे शादी!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेटे के लिए पाखी ने सौतन को बनाया सहेली, विराट-सई दोबारा करेंगे शादी!

 Published : Mar 31, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 06:00 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में अब पाखी अपनी सौतन सई को सहेली बनाएगी। सीरियल की कहानी में विनायक की वजह से आएगा ट्विस्ट।

GHKKPM UPDATE- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written update Image Source : TWITTER

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में हमेशा की तरह इस बार भी पत्रलेखा के आरोपों पर सई की जीत हुई है। नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने इसकी कहानी में जो बदलाव किया है वो दर्शकों को पसंद आ रहा है। सीरियल में डॉक्टर सत्या की एंट्री के बाद से दर्शक कयास लगाने लगे थे कि अब सई और सत्या के बीच का रोमांस देखने को मिलेगा। लेकिन, अगर फिलहाल की कहानी को देखें तो अब विराट भी सई के करीब आने की कोशिश कर रहा है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो विराट अकेले में पाखी को आईना दिखाएगा।

विराट अकेले में पाखी को सुनाएगा खरी-खोटी

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि विराट पहले पाखी के लिए खाना लेकर आएगा और उससे कहेगा कि वह उसके लिए ही खाना लाया है क्योंकि उसे भूख लगी होगी। विराट को ऐसा करते देख पाखी कहेगी कि उसे यही बात बहुत पसंद है। लेकिन जब तक की पाखी कुछ आगे बोलती तब तक विराट प्यार से पाखी को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर देता है। विराट, पाखी से शिकायत करते हुए कहता है, 'तुम्हारी हरकतों की वजह से आज मेरे बच्चे मुझसे दूर हो गई हैं और मैं उनके साथ के लिए तरसता हूं।' विराट आगे कहता है कि मैं अब तुम्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा। इसके बाद विराट अपना सामान लेकर कमरे से निकल जाता है। पाखी उसे रोकने की कोशिश करती है तो विराट कहता है कि वह ऐसे में एक कमरे में साथ नहीं रह सकता।

पाखी और सई में होगी दोस्ती

सीरियल की कहानी अब एक नए मोड पर पहुंच चुकी है जहां भवानी काकू एक प्लान के तहत सवि से पूरे घर को डाइनिंग टेबल पर बुलाती है। सवि के वीडियो को देखकर सभी घरवाले डाइनिंग टेबल पर पहुंच जाते हैं। यहां सबके आने के बाद सवि कहती है कि जब तक उसके दादा वीनू नहीं आ जाते तब तक मैं नहीं खाऊंगी। इसके बाद वीनू और सवि की बातों से पाखी और सई की दोस्ती हो जाती है। लेकिन आने वाला समय विराट और पाखी के रिश्ते के लिए खराब साबित होने वाला है। सीरियल के प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि विराट, पाखी से अलग होने के लिए कहेगा। इतना ही नहीं विराट दोबारा सई से शादी करने की बात भी पत्रलेखा से कहेगा। 

यह भी पढ़ें: परिणीति-राघव की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा बेटी संग आईं भारत, एयरपोर्ट से Video हुआ वायरल

बॉलीवुड का क्रिकेट से ही नहीं बल्कि राजनीति से भी रहा है खास कनेक्शन, इन एक्ट्रेसेस ने थामा राजनेताओं का हाथ

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की हो रही है शादी! इस फेमस एक्टर ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन