टेलीविजन के सबसे मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने पेरेंट बनने के मुश्किल सफर के बारे में पहली बार खुलकर बात की। कपल ने राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'तुम हो ना' में कई बार मिसकैरेज होने और सालों तक माता-पिता न बन पाने का दर्दनाक बंया किया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस देबिना को मल्टीपल मिसकैरेज के दर्द से गुजरना पड़ा है और गुरमीत उनकी हालत देख परेशान हो जाते थे।
देबिना बनर्जी ने झेला मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द
IANS द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक प्रोमो में गुरमीत इमोशनल दिखाई रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पेरेंट्स बनने से पहले अपनी शादी के दौरान और देबिना ने जिन मुश्किलों का सामना किया, उनके बारे में बताया। अपना अनुभव शेयर करते हुए, गुरमीत ने अपना दर्द बताया।
'हमारी शादी के 10-11 साल बाद बच्चे हुए, बहुत दफा मिसकैरेज हुआ और बहुत कोशिश की हमने सब डॉक्टरों ने मना कर दिया था कि कुछ नहीं हो सकता, 10-11 साल के बाद हमारी 2 छोटी-छोटी बेटियां हैं।'
मल्टीपल मिसकैरेज के बाद दो बेटियों के बने माता-पिता
अब यह कपल दो बेटियों लियाना और दिविशा के माता-पिता हैं। दोनों का जन्म 2022 में हुआ था। लियाना का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था, जबकि दिविशा को देबिना ने नैचुरली कंसीव किया था। गुरमीत और देबिना की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब वे टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक भी नहीं बने थे। दोनों की पहली मुलाकात 2004 में एक टैलेंट शो के दौरान हुई थी और बाद में वे कई रियलिटी शो में साथ नजर आए। हालांकि, 2008 की टीवी सीरीज 'रामायण' में भगवान राम और देवी सीता का किरदार निभाने के बाद वे घर-घर में मशहूर हो गए।
गुरमीत ने अपनी सफलता का किसको दिया श्रेय
इतने सालों में गुरमीत ने सोशल मीडिया पर कई बार देबिना के लिए अपना प्यार जाहिर किया। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता के लिए उन्हें श्रेय दिया है। इस वीडियो में यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते हुए नजर आया, जिस पर लिखा था, 'पहले दिन से ही A1 वह मुझे पूरा करती है।' कैप्शन में गुरमीत ने लिखा, 'देबिना, आज मैं जो कुछ भी हूं, उसकी वजह तुम ही हो!'
देबिना-गुरमीत इस शो में आए थे नजर
हाल ही में यह कपल रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' और 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आया था।
ये भी पढे़ं-