लोनावला के पास लोहगढ़ किले में हुआ हत्या कांड सुर्खियों में हैं। केतन नाम के शख्स की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर पर ही लगा है। पहले इस केस को सिर्फ एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन आखिर में इस केस ने हत्या का मोड़ ले लिया। पुलिस का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पुणे के एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के 25 वर्षीय वारिस केतन विशाल अग्रवाल की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेत्री हिना खान ने भी इस मर्डर केस पर बेहद भावुक और तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इस केस से काफी परेशान हैं और उन्होंने अफसोस जाहिर किया है।
हिना खान का पोस्ट
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुख जताते हुए हिना ने लिखा, 'आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं... ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जान लेना हो गया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'तुम उसे छोड़ सकती थी, बस एक सच बोलकर और अपनी जिंदगी किसी भी XYZ के साथ जी सकती थी। आखिर क्यों??? अफसोस। #Ketanmurdercase।' हिना खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्वीर खींचते वक्त पैर फिसलने का मंगेतर ने पहले किया दावा
चौंकाने वाली बात यह है कि 18 जून को किले से नीचे धकेले जाने से कुछ ही दिन पहले भी केतन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो के रहने वाले केतन, अपनी पारिवारिक रियल एस्टेट कंपनी सक्सेस ग्रुप के डायरेक्टर थे। 18 जून को वह अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाने के लिए उसके साथ लोहगढ़ किला गए थे। वहां से गिरने के बाद सिया ने शुरुआत में पुलिस को कहानी सुनाई थी कि तस्वीरें खींचने के दौरान केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए।
पहले भी मंगेतर दे चुकी थी धक्का
शुरुआत में पुलिस ने भी इसे एक हादसा मानकर केस दर्ज किया था, लेकिन मंगलवार को जब पुलिस ने सिया और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी पलट गई। केतन के परिवार ने बताया कि सिया पर कभी कोई शक नहीं था, लेकिन शादी से ठीक पहले उसने कुछ अजीब हरकतें की थीं। कुछ दिन पहले भी लोहगढ़ ट्रेक के दौरान ही सिया ने केतन को धक्का दिया था, जिसे बाद में उसने यह कहकर छुपा लिया कि वह केतन को एक सांप से बचा रही थी।
ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिग्गज एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन, शो के बाघा से था खून का रिश्ता