1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'निराश हूं, लेकिन मैं जिंदा हूं', आखिर किस बात से परेशान हुईं हिना खान, खुद बताई पूरी कहानी

'निराश हूं, लेकिन मैं जिंदा हूं', आखिर किस बात से परेशान हुईं हिना खान, खुद बताई पूरी कहानी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 03, 2024 08:09 pm IST,  Updated : May 03, 2024 09:39 pm IST

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में लगी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है।

hina khan- India TV Hindi
हिना खान। Image Source : INSTAGRAM

टीवी से फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रही हिना खान घर-घर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हिना खान काफी बेबाक भी हैं। यही वजह है कि वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी से हलचल पैदा कर दी है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने अपनी हालत बयां की है, जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस थोड़े परेशान होंगे। एक्ट्रेस काफी परेशान हैं और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। 

लंबा सफर कर रहा हिना खान को परेशान

एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो और एक 'नो फिल्टर' तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्हें एक नए डेस्टिनेशन पर जाने के लिए रोड से नौ घंटे तक का सफर करना पड़ा। हिना ने सुबह 3.13 बजे के टाइम स्टैम्प के साथ लिखा, 'बस पैकअप कर लिया है और रोड से एक नए डेस्टिनेशन की ओर जा रही हूं, जो नौ घंटे का सफर है। उफ्फ! थक गई... हाल ही में दिन-रात शूटिंग कर रही हूं... यह सच में बहुत मुश्किल है लेकिन मजेदार है।'

हिना हुईं परेशान

बाद में उन्होंने एक नो-फिल्टर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह बेहद थकी हुई लग रही हैं। उन्होंने लिखा, 'नींद नहीं आ रही है, थकी हुई हूं, निराश हूं, लेकिन मैं जिंदा हूं। हिना ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में डेस्टिनेशन या डिटेल्स का कोई खुलासा नहीं किया। हालांकि, एक्ट्रेस की 10 मई को फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' रिलीज होने वाली है, जो पंजाबी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और शिंदा ग्रेवाल भी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस मुनव्वर फारूकी के साथ गाने में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने बंगाली लड़की का गेटअप कैरी किया था। 

hina khan
Image Source : INSTAGRAMहिना खान के इंस्टाग्राम पोस्ट।

इस शो से हिट हुई थीं हिना खान

बता दें, हिना खान घर-घर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से चर्चा में आईं, जिसमें उन्होंने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। हिना खान इसके बाद 'बिग बॉस 11' में नजर आईं। इस सीजन में वो रनरअप रहीं और उन्होंने अपने फैशन गेम से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस वेब सीरीज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आया करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन