1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मांग में सिंदूर, कंबल में लिपटी हिना खान, शादीशुदा सुंदरी के अवतार में हिना खान ने दी ईद की बधाई

मांग में सिंदूर, कंबल में लिपटी हिना खान, शादीशुदा सुंदरी के अवतार में हिना खान ने दी ईद की बधाई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 11, 2024 08:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 08:53 pm IST

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना हिना खान मांग में सिंदूर लगाई नजर आईं। हिना खान ने इसी अवतार में फैंस को ईद की बधाई दी है। हिना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और इसे बार-बार देखा जा रहा है।

Hina Khan- India TV Hindi
हिना खान Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की हसीना हिना खान छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू के किरदार से घर-घर में पॉपुलर हुईं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक्ट्रेस ने अक्षरा का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी। सालों पहले ही शो छोड़ चुकी एक्ट्रेस को लोग आज भी उनके इस किरदार के लिए याद करते हैं। एक्ट्रेस इस शो में एक शादीशुदा महिला का रोल निभाती नजर आया करती थीं, जो मांग में सिंदूर और साड़ी पहने नजर आया करती थी। अब एक्ट्रेस एक बार फिर इसी अंदाज में दिखी हैं। उनकी मांग में सिंदूर देखने को मिल रहा है।

हिना का शादीशुदा लुक 

हिना खान ने इसी लुक में एक वीडियो बनाकर अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। वो इस वीडियो में मांग में सिंदूर लगाए कंबल में लिपटी दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने शादी कर ली है? फैंस को इस वीडियो ने भले ही कंफ्यूज किया हो लेकिन एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है। उन्होंने खुद ईद की मुबारकबाद देने के बाद अपने इस हाल के पीछे की वजह भी बता दी है।

हिना ने क्या कहा-

एक्ट्रेस वीडियो में कह रही है कि उन्होंने शादी नहीं की है। ये लुक उनके नए शूट का हिस्सा है, जिसमें वो शादीशुदा महिला के किरदार में हैं। एक्ट्रेस कहती हैं,'हे... ईद मुबारक, मेरी आवाज चली गई है। मेरी तबियत थोड़ी सी ख़राब है। मैं आप सभी को ईद की दिली मुबारकबाद देना चाहती हूं और मेरी शादी नहीं हुई है, ये मेरा गेटअप है इसलिए मैंने खुद को छिपाया है।' इसके बाद एक्ट्रेस थोड़ा मस्ती करते भी नज़र आती हैं। वो वीडियो में कई बार ईद की मुबारकबाद देती हैं.

यहां देखें वीडियो 

हिना खान का वर्कफ्रंट 

बता दें, हिना खान को भले ही टीवी के पर्दे से शौहरत मिली, लेकिन अब वो छोटे पर्दे पर नजर नहीं आती हैं। वो फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम करती नजर आती हैं। हाल में ही उन्होंने मुनव्वर फारूकी के साथ म्यूजिक वीडियो किया था। एक्ट्रेस बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन