1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ormax TRP List में फिर 'अनुपमा' का जलवा रहा कायम, 'श्रीमद रामायण' को भी फैंस कर रहे खूब पसंद

Ormax TRP List में फिर 'अनुपमा' का जलवा रहा कायम, 'श्रीमद रामायण' को भी फैंस कर रहे खूब पसंद

 Published : Jan 23, 2024 09:58 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 10:48 pm IST

इस हफ्ते की ओरमैक्स पावर रेटिंग की लिस्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी इस लिस्ट में 'अनुपमा' नंबर वन पर टिकी है। इसके अलावा इस लिस्ट में कौन से शो ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है, यहां देखें पूरी लिस्ट।

Ormax TRP List- India TV Hindi
Ormax TRP List में इस हफ्ते चला इन शोज का जादू Image Source : DESIGN

फैंस को हर हफ्ते उनके पसंदीदा शोज की रेटिंग जानने का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते भी अनुपमा का जलवा कायम है। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा  'श्रीमद रामायण' भी टॉप टीवी शोज की लिस्ट में बना हुआ है। इसके अलावा टॉप 10 में किस-किस ने जगह बनाई है ये आप यहां देख सकते हैं। 

‘अनुपमा’

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ फिर से नंबर वन पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस बार इस शो को 73 अंक मिले है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

कई सालो से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा टीवी का काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। शो को 70 रेटिंग मिली है। 

'गुम है किसी के प्यार में'

भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर 'सीरियल गुम है किसी के प्यार में' काफी समय से पांचवें नंबर पर बना हुआ है। इस हफ्ते सीरियल को 66 रेटिंग मिली है, जिसके बाद यह शो तीसरे नंबर पर आ गया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस हफ्ते शो को 66 रेटिंग मिली है। बता दें कि सीरियल में अभिरा और अरमान की जोड़ी धीरे-धीरे फैंस को पसंद आ रही है।

'कुंडली भाग्य' 

वहीं 'कुंडली भाग्य' 65 अंकों के साथ 5 वें नंबर पर है। इस शो को इस हफ्ते पीछले बार से ज्यादा रेटिंग मिली है। यही वजह है कि इस बार इस शो की टीआरपी में इजाफा हुआ है।

'परिणीती'

इस हफ्ते टीवी शो 'परिणीती' ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस शो को इस हफ्ते सीरियल को 63 रेटिंग मिली है, जिसके बाद यह शो छठे नंबर पर आ गया है।

'बिग बॉस 17'

रियलिटी शो' बिग बॉस के 17वें' सीजन की हालत टीआरपी में इस हफ्ते खराब दिख रही है। इस हफ्ते इस शो ने 62 अंक प्राप्त कर 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। 

'श्रीमद रामायण'

वहीं 1 जनवरी, 2024 से शुरू हुआ शो  'श्रीमद रामायण' ने इस हफ्ते भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस शो को 62 अंक हासिल हुए है। ऐसे में यह शो इस लिस्ट में 8वें नबंर पर है। 

'भाग्य लक्ष्मी'

टीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' की रेटिंग में इस बार भी गिरावट देखने को मिली। 61 रेटिंग के साथ ये शो 9वें नंबर पर है।

'इंडियन आइडल'

'इंडियन आइडल' इस बार भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। शो को 64 रैंकिंग के साथ इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें:

ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन का हुआ एलान, 'ओपेनहाइमर' समेत भारत के छोटे गांव पर बनी डॉक्यूमेंट्री की गई नॉमिनेट

कौन है लंहगा-चोली में दिख रही ये छोटी बच्ची? आज बॅालीवुड में दिखा रही हैं अपना जलवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन