1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रिंस नरूला को क्या सच में पुलिस ने किया गिरफ्तार? सामने आया वायरल वीडियो का सच, 'बिग बॉस' विजेता ने खुद किया रिएक्ट

प्रिंस नरूला को क्या सच में पुलिस ने किया गिरफ्तार? सामने आया वायरल वीडियो का सच, 'बिग बॉस' विजेता ने खुद किया रिएक्ट

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jan 08, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 05:04 pm IST

'रोडीज' फेम जज और बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती नजर आ रही है। क्या सच में एक्टर की गिरफ्तारी हुई है या कुछ और ही माजरा है, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Prince Narula - India TV Hindi
प्रिंस नरूला। Image Source : OXOMIYA JIYORI/X

क्या बिग बॉस 9 के विनर और टीवी के मशहूर स्टार प्रिंस नरूला को सच में गिरफ्तार कर लिया गया है? बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस और आम लोगों के बीच हलचल मचा दी है। इस वीडियो में प्रिंस नरूला को पुलिस अधिकारी अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मीडिया कैमरे उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। इसी क्लिप के आधार पर कई लोग यह दावा करने लगे कि प्रिंस को कथित तौर पर दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि एक फेक न्यूज फैलाने के चलते ये गिरफ्तारी हुई है। लोगों का दावा था कि एक मस्जिद गिराने के मामले में अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन इस पूरे मामले के पीछे का सच क्या है, क्या सच में वो पुलिस कस्टडी में लिए गए हैं, इसकी सच्चाई उन्होंने खुद बताई है।

प्रिंस ने दी सफाई

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। असल में प्रिंस नरूला और कथित मस्जिद गिराने के मामले के बीच कोई भी संबंध सामने नहीं आया है। प्रिंस फिलहाल मुंबई में रहते हैं और किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में उनका नाम इस मामले से नहीं जोड़ा गया है। प्रिंस ने टेली चक्कर से बातचीत में साफ कहा, 'मैं गिरफ्तार नहीं हुआ हूं। यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था।' उनकी इस सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है और इसे गलत संदर्भ में फैलाया गया।

यहां देखें वीडियो

कैसे फैला ये वीडियो?

यह वायरल वीडियो IndianLast24Hr नाम के सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि प्रिंस नरूला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह क्लिप Reddit और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई। इस वीडियो को देखने के बाद प्रिंस नरूला के फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई लोग जानना चाहते थे कि वो कैसे हैं, किस हाल में हैं। कई फैंस ऐसे थे जो इस वीडियो को फेक मान रहे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और एक्टर को बदनाम करने के लिए बनाया गया है।

कौन हैं प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह 'बिग बॉस सीजन '9 के विनर रह चुके हैं, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने एमटीवी रोडीज 12 और स्प्लिट्सविला 8 भी जीता है, जिसके बाद उन्हें रियलिटी शोज का किंग कहा जाने लगा। बिग बॉस के दौरान ही उनकी मुलाकात एक्ट्रेस युविका चौधरी से हुई थी, जिनसे उन्होंने 2018 में शादी की। प्रिंस कई टीवी शो में भी एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो एमटीवी रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Toxic vs Dhurandhar 2: राया और सुपर स्पाई की टक्कर में कौन आगे, 2026 के पहले महाक्लैश के लिए तैयार फैंस

महाराजा-दृश्यम से भी भयंकर है तगड़ी IMDb रेटिंग वाली फिल्म का सस्पेंस, दिमाग का अंजर-पंजर हिला देगा क्लाइमैक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन