1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या इस वजह से 'दयाबेन' ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा? इस एक्ट्रेस ने दिया हिंट

क्या इस वजह से 'दयाबेन' ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा? इस एक्ट्रेस ने दिया हिंट

 Published : Jun 13, 2023 10:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 06:37 am IST

बार-बार ऐसी खबर सामने आती थी कि दिशा वकानी शो में वापसी करने वाली हैं, लेकिन 2017 से ऐसा नहीं हुआ है। हाल ही में शो की बाबरी जी ने कुछ खुलासा किया है।

twitter- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : TWITTER

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। कई सालों से फैंस इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा वर्तमान में सब टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो है। 2008 में शुरू हुए इस सीरियल ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और घर-घर में पहचान बना ली। 

Most Liked Tv Serials: लुढ़क गई 'अनुपमा' की रेटिंग, इस शो ने मारी बाजी, देखें टॉप 10 टीआरपी लिस्ट

Sonu sood से एक फैन ने की i phone 14 मैक्स प्रो की मांग, एक्टर ने कहा रिचार्ज...

बीते कुछ दिनों पहले इस शो के एक्स कास्ट ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे। वहीं अब शो में मोनिका भदौरिया जो तारक मेहता में बावरी जी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने कुछ खुलासा किया था, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिंट देते हुए दयाबेन के शो छोड़ने की वजह बताई है। बता दें एक्ट्रेस ने कहा दिशा वकानी को भी इस तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ा होगा? साथ ही मोनिका ने कहा कुछ तो ऐसा हुआ होगा जो दयाबेन को अच्छा नहीं लगा होगा, उन्होंने कहा मैं कमेंट नहीं करना चाहती हूं। शायद उन्हें अच्छा पैसा नहीं दिया जा रहा होगा। एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने कहा था कि पेमेंट ईशू को लेकर कई स्टार्स ने इस शो को छोड़ दिया है। 

83 साल के अल पचीनो प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ किसी और के साथ बिता रहे समय, फोटो हुई वायरल

पिछले कुछ हफ्तों में कुछ पूर्व अभिनेत्रियों ने शो निर्माताओं पर कई आरोप लगाए। यह सब तब शुरू हुआ जब जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी पर कई आरोप लगाए। इसके बाद पूर्व एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया खुलकर सामने आई हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का असित कुमार मोदी के साथ झगड़ा हुआ करता था। बता दें फैंस शो में दयाबेन को देखना चाहते हैं, लेकिन कई बार ऐसी खबर आती है कि शो में दयाबेन की वापसी होगी, लेकिन अभी तक शो में दयाबेन की वापसी नहीं हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन