1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्मा' फेम रोशेल राव ने दिखाया बेबी गर्ल का चेहरा, देखिए कैसी दिखती है एक्ट्रेस की बेटी

'द कपिल शर्मा' फेम रोशेल राव ने दिखाया बेबी गर्ल का चेहरा, देखिए कैसी दिखती है एक्ट्रेस की बेटी

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Dec 17, 2023 01:08 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 01:08 pm IST

टीवी सीरियल अभिनेत्री और मॉडल रोशल राव और उनके पति कीथ सिकेरा हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। 1 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है,जिसके बाद से फैंस उनकी लाडली का चेहरा देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस की ये विश पूरी कर दी है।

 Rochelle Rao - India TV Hindi
रोशेल राव ने दिखाई बेटी की झलक Image Source : DESIGN

टीवी कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा हाल ही में 1 अक्टूबर को मम्मी-पापा बने हैं। रोशल राव ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। रोशेल और कीथ इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, शादी के पांच साल बाद भगवान ने उनके घर एक नन्ही परी को भेज दिया है। छोटे मंचकिन कि आने की खुशी खुद कपल ने इंस्टा के जरिए शेयर दी थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके बेबी गर्ल की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में रोशेल ने अपनी लाडली का चेहरा फैंस को दिखा दिया है, इसके साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है ।

रोशेल ने दिखाया बेबी गर्ल का चेहरा

रोशेल ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक बेहद ही खूबसूरत सा फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वो और कीथ बेटी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। कपल जहां ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखा, वहीं बेबी को उन्होंने व्हाइट कलर के आउटफिट में रखा। वहीं इस दौरान रोशेल और कीथ इस दौरान लिप किस भी करते हुए नजर आए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोशेल ने कैप्शन में लिखा- 'आप जिसके लिए इंतजार कर रहे थे, वो आज हमने रिवील कर दिया। हम अपने प्यार जोसेफिन सिकेरा' को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। प्लीज प्यार और आशीर्वाद दीजिए। रोशेल की इस पोस्ट पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस काॅमेंट करते हुए ये कहते नजर आ रहे हैं कि बेबी अपने पापा पर गई है। हर कोई रोशल की बेबी गर्ल की क्यूटनेस पर जमकर प्यार लुटा रहा है। 

शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने कीथ और रोशल 

बता दें कि रोशल राव और कीथ सिकेरा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों ने 4 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर समंदर किनारे शादी रचाई थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक दूसरे को पति-पत्नी बनाया। अब इस स्टार ने शादी के पूरे 5 साल बाद फैंस को गुडन्यूज सुनाई है। कपल बेटी के आने से काफी खुश है। 

ये भी पढ़ें:

हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत, जानिए कब घर लौटेंगे एक्टर?

शादी के 5 साल बाद मां बनीं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटियों को दिया जन्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन