1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण जौहर ने भारती सिंह को क्यों दी कोर्ट ले जाने की धमकी? यहां जानिए क्या है मामला

करण जौहर ने भारती सिंह को क्यों दी कोर्ट ले जाने की धमकी? यहां जानिए क्या है मामला

 Published : Mar 28, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 07:33 pm IST

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

करण जौहर और भारती सिंह- India TV Hindi
करण जौहर और भारती सिंह Image Source : INST//KARANJOHAR/BHARTI.LAUGHTERQUEEN/

Highlights

  • इन दिनों भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं
  • भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कर रही हैं

इन दिनों भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी होस्टिंग करना नहीं छोड़ रही हैं। इस शो में जज के तौर पर मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच करण जौहर ने भारती सिंह के लिए एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसे लेकर वो ट्रोल किए जा रहे हैं।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में करण जौहर के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। वहीं करण और परिणीति को आपस में भारती की प्रेग्नेंसी को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है। फिर करण जौहर कहते हैं कि परिणीति और उनका एक बेहतरीन आइडिया है। 

इतने में परिणीति पंजाबी में कहती हैं, “अगर आपका लड़का हुआ तो उसका क्या नाम होगा? भारती पूछती हैं कि क्या होगा? करण और परिणीति साथ में कहते हैं,”हुनर। ” फिर भारती पूछती हैं,”अगर लड़की हुई तो?” करण और परिणीति फिर कहते हैं,”बाज।”

करण फिर कहत हैं कि वह एक और नाम सजेस्ट कर रहे हैं, फिर करण बताते हैं कि वह लड़के नाम प्रवीर रखें। करण कहते हैं, “प्रवीर का मतबल होता है कूलर। रणवीर, कबीर तो ढेर सारे हैं, लेकिन प्रवीर कोई नहीं। अगर आपने प्रवीर रखा, तो मुझे क्रेडिट जरूर देना, नहीं तो मैं आपको कोर्ट ले जाऊंगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन