1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण कुंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नमाज की आवाज सुनते ही किया कुछ ऐसा, VIRAL हो गया VIDEO

करण कुंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नमाज की आवाज सुनते ही किया कुछ ऐसा, VIRAL हो गया VIDEO

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Feb 09, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 01:57 pm IST

करण कुंद्रा ने 'इश्क में घायल' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच लोगों को अचानक चुप होने को बोला। उनके ऐसा करने की वजह जानकर लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

Karan Kundrra - India TV Hindi
Karan Kundrra Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: करण कुंद्रा ने हमेशा अपने जबरदस्त स्टाइल से लोगों का दिल जीता है। अब वह जल्द ही 'इश्क में घायल' नाम के सुपरनैचुरल शो में नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। लेकिन अचानक कॉन्फ्रेंस में करण चुप हो गए गए और लोगों को भी शांत रहने को कहा। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अज़ान हो रही थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है लोग करण की तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि करण अचानक बोलते-बोलते रुक जाते हैं। वह लोगों से भी शांत होने की गुजारिश करते हैं। जब अजान खत्म होती है तो वहां मौजूद सभी लोग करण की तारीफ करते हैं। अब ये वीडियो करण के फैन पेज ने शेयर किया है, जिसके कमेंट बॉक्स में लोग करण को दुआएं दे रहे हैं। देखिए ये वीडियो...

एक यूजर ने लिखा है, "हैट्स ऑफ यू केके... मैं एक मुस्लिम लड़की हूं, दूसरे धर्म का सम्मान करना बहुत बड़ी बात है.... आप पर बहुत गर्व है.... अल्लाह आपको हमेशा सलामत रखे अजान के सदकाय अल्लाहुमा आमीन"। वहीं एक यूजर ने लिखा है, "एज़ ए हिंदू हॉक मुस्लिम कल्चर की इज़्ज़त करना बहुत बड़ी बात होती है जितना हैंडसम है उतना ही दिल का साफ है बंदा, गॉड ब्लेस यू आपके सभी सपने पूरे हों।"

Shubman Gill को छोड़ किसी और के साथ दिखीं Sara Ali Khan, वायरल हो रही तस्वीरें

वेयरवोल्फ के किरदार में करण 

करण के आगामी शो 'इश्क में घायल' की बात करें तो इसमें वह एक वेयरवोल्फ के किरदार में देखेंगे। गश्मीर महाजनी और रीम शेख उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए शो के प्रोमो से पता चला कि करण वीर नाम के एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाएंगे। वह शो की शूटिंग कर रहे हैं और इस रोमांचक शो के बारे में और अपडेट्स का इंतजार है। 

Bigg Boss के घर में इन कंटेस्टेंट्स को मिला सच्चा प्यार, किसी ने की शादी कोई है लिव इन में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन