1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 के इस सवाल पर कंटेस्टेंट को भले ही छोड़ना पड़ा खेल, फिर भी मिला अमिताभ बच्चन से अनमोल तोहफा

KBC 15 के इस सवाल पर कंटेस्टेंट को भले ही छोड़ना पड़ा खेल, फिर भी मिला अमिताभ बच्चन से अनमोल तोहफा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 11, 2023 10:55 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 10:55 am IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 42वें एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट किरण संदेश पाटिल हॉटसीट पर नजर आए। किरण संदेश को भले ही 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर खेल क्विट करना पड़ा, लेकिन उनको शानदार गिफ्ट अमिताभ बच्चन से मिला जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी।

Amitabh bachchan, KBC 15, kaun banega crorepati- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : X

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। अमिताभ बच्चन शो में अपने अंदाज से चांद लगा रहे हैं। शो में उनके सवाल पूछने के अंदाज से लेकर कंटेस्टेंट संग बातचीत करने तक का अंदाज लोगों को खूब पंसद आता है। आज यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और ठीक इससे एक दिन पहले प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। अमिताभ बच्चन इस दौरान भावुक नजर आए। 

किरण संदेश को मिला अमिताभ से गिफ्ट

खेल की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट किरण संदेश पाटिल के परिचय से हुई। किरण संदेश पाटिल महाराष्ट्र के पेझारी के रहने वाले हैं। वो पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं। इसके साथ ही वो मछली और उसके टैंक भी बेचने का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। अमिताभ ने कंटेस्टेंट से कहा कि वो उनके पहले ग्राहक बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो फिश टैंक खरीदेंगे। ये सुनकर कंटेस्टेंट खुश हो गए। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन उनका प्रचार भी किया और कहा सभी इनसे फिश और फिश टैंक लें। इससे पहले 1 लाख 60 हजार रुपये का सवाल पूछा गया था, जिसका कंटेस्टेंट ने बड़े मंथन के बाद जवाब दिया।

1 लाख 60 हजार का सवाल
इनमें से किस संस्थान द्वारा एडॉप्ट द हेरिटेज 2.0 पहल शुरू की गई है

ऑप्शन्स

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • राष्ट्रीय मानचित्रण एजेंसी
  • राष्ट्रीय पर्यावरण सर्वेक्षण
  • वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण

सहीं जवाब- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

12 लाख 50 हजार का सवाल
इसके बाद खेल आगे बढ़ा। शानदार तरीके से खेलते हुए रोलओवर कंटेस्टेंट किरण संदेश पाटिल उस सवाल पर पहुंचे जहां उनकी गाड़ी अटक गई। उन्होंने इस सवाल पर खेल छोड़ने का फैसला लिया। सवाल 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए था। किरण संदेश 6 लाख 40 हजार रुपये की रकम लेकर घर लौटे थे।  

निर्देशक शेखर कपूर इनमें से किस अभिनेता के भांजे हैं? 
ऑप्शन्स

  • जीतेंद्र
  • देव आनंद
  • राज कुमार
  • मनोज कुमार

सही जवाब- देव आनंद

अमिताभ बच्चन को घर-घर में शो ने दिलाई अलग पहचान
बता दें, सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया। सोनी टीवी और सोनी लिव पर 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन दिखाया जा रहा है। रात 9 बजे से शो प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया आधी रात में सरप्राइज, वीडियो के बैकग्राउंड में दिखा क्यूट मोमेंट

आमिर खान की बेटी आयरा इस दिन बनेंगी दुल्हन, एक्टर बोले- विदाई पर फूट-फूटकर रोऊंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन