1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर Amitabh Bachchan ने इस शख्स को गले लगाकर बहाए आंसू, जानिए क्या थी वजह

KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर Amitabh Bachchan ने इस शख्स को गले लगाकर बहाए आंसू, जानिए क्या थी वजह

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 06, 2022 10:33 am IST,  Updated : Oct 06, 2022 10:33 am IST

KBC 14:अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो जाएंगे और ऐसे में शो के मेकर्स ने अभिनेता को एक जन्मदिन गिफ्ट दिया है।

KBC 14- India TV Hindi
KBC 14 Image Source : KBC 14

KBC 14: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन लाखों दिलों में राज कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। बता दें इन दिनों अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो जाएंगे और ऐसे में शो के मेकर्स ने अभिनेता को एक जन्मदिन गिफ्ट दिया है। 

इस गिफ्ट को देखकर हम सब के फेवरेट बच्चन साहब अपने आंसू नहीं रोक पाए और वो बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो गए। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं और अचानक से हॉर्न बज जाता है, जो शो खत्म होने के समय पर बजता है। ऐसे में बिग बी हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, 'आज जल्दी खत्म कर दिया खेल।' फिर किसी और की आवाज में अमिताभ का एक डायलॉग सुनाई देता है। 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' की आवाज आती है और अभिषेक बच्चन शो में एंट्री लेते हैं। बेटे को शो में देख बिग बी खुश से झूम उठते हैं और अभिषेक को कसकर गले लगा लेते हैं। बेटे को गले लगाने के बाद बिग बी बेहद इमोशनल भी हो जाते हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

Raju Srivastava के बाद इस कॉमेडियन का हुआ निधन, Sunil Pal ने शेयर किया ये दर्दभरा वीडियो

इस एपिसोड का इंतजार नहीं कर सकते

बता दें यह एपिसोड 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के दिन ही ऑन एयर होगा। इस प्रोमो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कभी-कभी दिल में ख्याल आता है आप दोनों बाप और बेटे बहुत ही अच्छे हैं शुक्रिया शुक्रिया। दूसरे ने कहा भगवान आपके जीवन के हर एक दिन को आपकी तरह ही खूबसूरत बना दे, यही मेरी दुआ है। जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं। एक ने कहा इस एपिसोड का इंतजार नहीं कर सकता।

ShahRukh के शहज़ादे Aryan Khan ने दिखाया एटीट्यूड, हरकत देखकर फैंस के उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन