1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने 50 लाख के लिए पूछा बजट से जुड़ा इतना कठिन सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने 50 लाख के लिए पूछा बजट से जुड़ा इतना कठिन सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब

 Published : Oct 11, 2023 09:50 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 10:22 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के बुधवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने 50 हजार

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : SONY TV

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। बुधवार 11 अक्टूबर को शो में महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को मौके पर इस शो को कुछ ज्यादा ही खास बनाया गया। वैसे तो शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। बुधवार को अमिताभ बच्चन ने मुजफ्फर नगर से आए कंटेस्टेंट अर्पित जैन नाम के साथ ऐसा गेम खेला जिसे देखने वालों ने भी खूब एंजॉय किया। 

6 लाख 40 हजार का सवाल

सत्यानंद स्टोक्स ने किस फल की रेड डिलीशियस प्रजाति के पौधे लगाकर उसे हिमाचल प्रदेश में प्रचलित किया था? 

ऑप्शन्स

A. लीची  
B. सेब
C. स्ट्रॉबेरी
D. चेरी

सही जवाब- B. सेब

इस जवाब को देने को लिए कंटेस्टेंट अर्पित जैन ने लाइफ लाइन डबल डेप का सहारा लिया। क्योंकि वह चेरी और सेब में कंफ्यूज थे। लेकिन लाइफ लाइन के बाद जैसे ही उन्होंने पहला ऑप्शन सेब बताया तो बिग बी ने उन्हें बताया कि यही सही जवाब है।

12 लाख 50 हजार का सवाल 
इनमें से कौन सा देश कभी भी यूगोस्लाविया का हिस्सा नहीं था?

ऑप्शन्स
A. सर्बिया
B. स्लोवेनिया
C. अल्बानिया 
D. मॉन्टिनेग्रो

सही जवाब- C. अल्बानिया 

इस सवाल का जवाब देने के लिए अर्पित जैन ने लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का सहारा लिया और वह जनता के साथ ही गए। इस तरह उन्होंने 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब दिया। 

50 लाख का सवाल 

1991 में बजट पेश करते समय डॉ मनमोहन सिंह ने किस लेखक के लिखे कथन कहे थे, "नो पॉवर ऑन अर्थ कैन स्टॉप ऐन आईडिया हूज टाइम हैज कम"?

ऑप्शन्स
A. चार्ल्स डिकेंस 
B. अलेक्जेंडर पुश्किन
C. विक्टर ह्यूगो
D. हरमन मेलविल

सही जवाब- C. विक्टर ह्यूगो

लेकिन अफसोस अर्पित जैन इस सवाल का सही जवाब देने में कंफ्यूज हुए तो उन्होंने अपनी अंतिम लाइफ लाइन वीडियो कॉल का इस्तेमाल किया। लेकिन उनके भाई भी जवाब देने में असफल रहे। जिसके बाद अर्पित गेम से क्विट कर गए। लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने उनसे एक किसी जवाब को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने सही जवाब ही चुना। खैर अर्पित रिस्क नहीं लेना चाहते थे वह 12 लाख 50  हजार लेकर गेम से बाहर हुए। 

ऑस्कर्स लाइब्रेरी तक पहुंची 'द वैक्सीन वॉर', विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ने मचाया दुनिया में शोर

सिर से पांव तक चादर से ढके- हाथ में छड़ी पकड़े दिखे अमिताभ बच्चन, बर्थडे पर सामने आया बिग बी का धांसू अवतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन