1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी की होगी धांसू एंट्री, चैलेंजर बन रोहित शेट्टी के शो में धमाका करेगा ये सोशल मीडिया सेंसेशन

Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी की होगी धांसू एंट्री, चैलेंजर बन रोहित शेट्टी के शो में धमाका करेगा ये सोशल मीडिया सेंसेशन

 Published : Sep 12, 2023 07:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 07:18 pm IST

Khatron Ke Khiladi 13 Challengers Entry: 'खतरों के खिलाड़ी 13' के नए प्रोमो में तीन नए चैलेंजर्स देखाई दे रहे हैं, जो रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब टीवी की संस्कारी बहुएं बोल्ड और हॉट नहीं बल्कि एक्शन लुक में नजर आने वाली है।

Khatron Ke Khiladi 13 Hina Khan Divyanka Tripathi and Mr Faisu enters as challengers on Rohit Shetty- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 13 Image Source : INSTAGRAM

Khatron Ke Khiladi 13 Challengers Entry: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अब टीवी की संस्कारी बहुएं हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी की धांसू एंट्री देखने को मिलने वाली है। दोनों की धमाकेदार एंट्री देख कंटेस्टेंट्स की सांसे थमने वाली है। हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी 8' और दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी 8' की फर्स्ट रनर-अप रही थीं। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्टर मिस्टर फैजू 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' में खतरनाक स्टंट करते नजर आ चुके हैं। 

हिना खान दिव्यांका त्रिपाठी और मिस्टर फैजू बने चैलेंजर्स

सोशल मीडिया पर फैंस काफी समय से इस बात की चर्चा कर रहे थे कि 'खतरों के खिलाड़ी' के कौन से पुराने कंटेस्टेंट्स 13वें सीजन में नजर आएंगे। वहीं रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस सीजन में मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू इस धमाकेदार शो में बतौर गेस्ट एंट्री करेंगे। हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और मिस्टर फैजू चैलेंजर्स बन शो में कंटेस्टेंट्स की रातों की नींद उड़ाने आए है। 

नई एंट्री से थम गई खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स धड़कनें
'खतरों के खिलाड़ी 13' का लेटेस्ट प्रोमो देख आपको बहुत मजा आने वाला है। इस वीडियो में आपको टीवी की संस्कारी बहुएं बोल्ड और हॉट नहीं बल्कि एक्शन लुक में नजर आने वाली है। वहीं उनका दमदार स्टंट देख कंटेस्टेंट्स के पसीने छुटने वाले हैं। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे खतरे का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। 

रोहित शेट्टी के शो में होगा धमाका
यह तिकड़ी शो में अपने एक्शन से सारी चुनौतियों को मत देते दिखाई देगी। वहीं इनके स्टंट को देख कंटेस्टेंट्स का मुंह कुला का खुला ही रह जाएगा। इस नए एपिसोड को देखने के लिए हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और मिस्टर फैजू ने सभी दर्शकों मजबूर कर दिया है। 

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुनिया को भूल एक-दूजे की बाहों में दिखे अक्षरा-अभिमन्यु, अरोही के टूटे सपने

The Great Indian Family Trailer: भजन कुमार बन छाए विक्की कौशल, ट्रेलर के हर एक सीन में छुपा है गहरा राज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्में-वेब सीरीज देख, आप भी हो जाएंगे उनकी एक्टिंग के फैन

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन