1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जलपरियों संग मस्ती करते दिखे रोहित शेट्टी, इन कंटेस्टेंट्स को दिया शाही ट्रीटमेंट

'खतरों के खिलाड़ी 14' में जलपरियों संग मस्ती करते दिखे रोहित शेट्टी, इन कंटेस्टेंट्स को दिया शाही ट्रीटमेंट

 Published : Aug 14, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 01:24 am IST

रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शिल्पा शिंदे, निमृत कौर और अदिति शर्मा को जलपरी कहते हैं और उन्हें स्विमिंग पूल स्टंट के दौरान स्पेशल ट्रीटमेंट देते हैं। सोशल मीडिया पर नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें इन तीन जलपरियों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

Khatron Ke Khiladi 14- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ के एलिमिनेट होने के बाद दोनों ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में वापसी की है। वहीं सोशल मीडिया पर मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया और शिल्पा शिंदे के साथ स्विमिंग पूल स्टंट के दौरान मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में हाल ही में हुए कुछ विवादों के बाद पहली बार रोहित को शो में कंटेस्टेंट्स को शाही ट्रीटमेंट देते देखा गया है।

रोहित शेट्टी ने जलपरियों संग की मस्ती

हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स ने एक बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया और शिल्पा शिंदे स्विमिंग पूल में स्टंट करती नजर आ रही हैं। हालांकि, रोहित शेट्टी स्विमिंग पूल के बाहर खड़े होकर मजाक करते हैं और कहते हैं कि स्टंट तो मजेदार हो जाता है, लेकिन इतना मजेदार होता है ये तो शो की जलपरियों से मुझे अभी पता चला है और सभी कंटेस्टेंट्स रोहित शेट्टी के साथ जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस नए क्लिप की शुरुआत शिल्पा, अदिति और निमृत से होती है जो स्विमिंग पूल में स्टंट करती हैं, जिसमें उन्हें पूल के नीचे रखे गए झंडों को इकट्ठा करना होता है।

इन कंटेस्टेंट्स को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट

वीडियो में देखने को मिलता है कि जब टास्क शुरू होता है तो उन्हें पानी के अंदर अपनी सांस रोककर झंडों को उठाने का स्टंट करना पड़ता है, लेकिन जब वे स्टंट खत्म करने की कोशिश करते हैं तभी रोहित शेट्टी कहते हैं कि ऐसा लगता है कि लड़कियां नहीं जलपरियां तैर रही हैं। रोहित शेट्टी आगे कहते हैं कि, 'स्टंट चालू है और आप लोग स्विमिंग नहीं कर रहे हैं।' वहीं रोहित हंसते हुए कहते हैं कि पूल के पानी का तापमान तो ठीक है न। इतना ही नहीं, वह अपनी टीम को बोलते हैं कि पूल में फल भी रख दो। ये सब देख बाकी कंटेस्टेंट्स हंसने लगाते हैं। वहीं होस्ट आगे पूछते हैं कि कॉफी भी चाहिए क्या?

रोहित शेट्टी का शो होगा धमाकेदार

'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स और होस्ट शो को मजेदार और शानदार बनाने के लिए पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे वीकेंड पर इस शो का एक नया एपिसोड प्रसारित होता है। इसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन