1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 14 की इन हसीनाओं का दिखा ग्लैमरस अवतार, मस्ती में यू डूबे दिखे कंटेस्टेंट्स

Khatron Ke Khiladi 14 की इन हसीनाओं का दिखा ग्लैमरस अवतार, मस्ती में यू डूबे दिखे कंटेस्टेंट्स

 Published : Jul 08, 2024 11:43 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 01:39 pm IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स संग सुमोना चक्रवर्ती ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हसीनाओं का बहेद ही खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ में कंटेस्टेंट्स मस्ती करते दिखाई दे रही है। कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी की भी तारीफ की है।

khatron ke khiladi 14- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट्स का ग्लैमरस अवतार Image Source : INSTAGRAM

'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स शो के शुरू होने के पहले से ही जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर स्टार खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो तजीसे वायरल हो रही है, जिसमें सभी का एकदम अलग लुक देखने को मिल रहा है। ये शानदार पोस्ट सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के होस्ट रोहित शेट्टी और उनके साथ दिख रहे कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है। इस पोस्ट में फीमेल कंटेस्टेंट्स निमृत कौर अहलूवालिया से लेकर कृष्णा श्रॉफ का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 14 की हसीनाओं का सिजलिंग लुक

इन तस्वीरों में 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, कृष्णा श्रॉफ, नियति फतनानी, शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा का सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है जिन्हें देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। फैंस को इनका ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' की हसीनाओं की ये मस्ती भरी फोटोज और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुमोना चक्रवर्ती ने कंटेस्टेंट्स की तारीफ

खतरनाक स्टंट से लेकर यादगार पलों तक, सुमोना और बाकी कंटेस्टेंट्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर एक साथ कुछ बहुत ही खूबसूरत यादें बनाए हैं। वहीं अब एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और अपने पोस्ट में बताया कि वो उन्हें कितना मिस कर रही हैं। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर की। सुमोना ने अपने सपोर्टिव ग्रुप की तारीफ की, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इन तस्वीरों में आप कंटेस्टेंट्स को एक-साथ मस्ती करते देख सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 का गर्ल गैंग

सुमोना चक्रवर्ती ने रोमानिया से फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'मैंने जिन लोगों के साथ काम किया है, उनमें से सबसे अच्छे लोगों के लिए ये पोस्ट है... एक ऐसा ग्रुप जो एक-दूसरे के लिए चीयर करते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं, हम एक-दूसरे की जीत पर हंसते और ताली बजाते हैं, एक-दूसरे की हार पर रोते हैं।' उन्होंने आगे बताया कि कैसे वह दूसरों के साथ आसानी से घुलती-मिलती नहीं हैं और मुश्किल से ही दोस्त बनाती हैं, लेकिन अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया, कृष्णा श्रॉफ और नियति फतनानी संग एक गर्ल गैंग बना लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन