'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद देखने को मिलेगा कि तुलीस को उसका बेटा करण घर के अंदर कदम रखने से मना कर देगा। अब कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है, जिसकी शायद दर्शकों ने उम्मीद भी नहीं की होगी। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी को शराब पीकर पीटता है, जिसका विरोध तुलसी करती है और यह बात नंदिनी को पसंद नहीं आती है। दूसरी ओर, रियो को पता चलता है कि असली गेम तो पार्थ खेल रहा है और वह उसका शिकार होने वाला है।
पार्थ नशे में वैष्णवी से करेगा मारपीट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आगे देखने को मिलेगा कि पार्थ के बर्ताव में अचानक आए बुरे बदलाव ने तुलसी और दर्शकों दोनों को चौंका दिया है। अब तुलसी और विरानी परिवार के खिलाफ वह कुछ हैरान करना वाला करेगा। पार्थ और रियो ने हाथ मिला लिया है और वे करण की पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल करने और पार्थ की वैष्णवी से शादी करवाने के अपने मिशन में कामयाब हो गए हैं। हालांकि, वैष्णवी अपने प्यारे पार्थ का बदला रूप देखकर पूरी तरह से डर गई है। भले ही वह उसे सीधे तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन वह धमकी देता है कि अगर उसने सच बताने की हिम्मत की तो वह उसके माता-पिता को मार डालेगा।
रियो को धोखा देगा पार्थ
पार्थ अपने मिशन के लिए वैष्णवी को खंडाला ले जाएगा, जहां रियो अंजार की प्रॉपर्टी की डील फाइनल करने के लिए बेताब है। रियो पार्थ से कागजों पर साइन करने के लिए कहता है और उन्हें उनके समझौते के बारे में याद दिलाता है, जिसके तहत रियो को 80% और पार्थ को 20% मिलना था, लेकिन पार्थ टालमटोल करता है और कहता है कि वह किसी अलग तरीके से साइन करेगा। उसके शक पैदा करने वाले लहजे से लगता है कि शायद वह रियो के खिलाफ को प्लान बना रहा है।
तुलसी की दुश्मन बनीं नंदिनी
इस बीच नंदिनी पूरी तरह से तुलसी के खिलाफ हो गई है। कुछ निजी कारणों की वजह से वह शांति निकेतन की नई विलेन बन जाएगी और तुलसी को बर्बाद करने की कोशिश करते दिखाई देगी। यह मानकर कि तुलसी ने उससे सब कुछ छीन लिया है। नंदिनी कसम खाती है कि अब तुलसी को इसकी कीमत चुकानी होगी।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: मंडप पर होगा तमाशा, रियो से शादी करने से इनकार करेगी वैष्णवी, पार्थ की खुलेगी किस्मत