1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मिस न करें कुंडली भाग्य का आने वाला ट्विस्ट, दिखेगा राजवीर-पालकी के बीच गजब का रोमांस

मिस न करें कुंडली भाग्य का आने वाला ट्विस्ट, दिखेगा राजवीर-पालकी के बीच गजब का रोमांस

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 21, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 02:00 pm IST

कुंडली भाग्य के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे राजवीर और पालकी रोमाटिंक डेट पर जाएंगे। जी हां, अब राजवीर और पालकी के बीच सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसका फैंस पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे।

Rajveer palki , Kundali Bhagya- India TV Hindi
Kundali Bhagya Spoiler Alert ! rajveer takes palki on a romantic date Image Source : DESIGN

Kundali Bhagya Spoiler Alert : कुंडली भाग्य एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय और लॉन्ग रनिंग शोज में से एक है। ये शो पिछले छह सालों से टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में काफी बदलाव आए, लेकिन दर्शकों के लिए ये शो आज भी उनका फेवरेट है। इन्हीं खास दर्शकों को आज हम इस शो में आने वाले एपिसोड के बारे में बताने वाले हैं। 

कुंडली भाग्य  में दिखेगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

कुंडली भाग्य के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे राजवीर (पारस कलनावत) और पालकी (सना सैय्यद) रोमाटिंक डेट पर जाएंगे। आखिर वो दिन आ ही गया है, जिसका आप सब लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जी हां, राजवीर और पालकी के बीच आखिरकार सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसका फैंस पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे। जैसा की आप सब जानते है कि राजवीर और पालकी एक-दूसरे को अपने दिल की बात कहने की कब से हर संभव कोशिश कर रहे थे , लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी बात नहीं हो पाती थी। लेकिन अब राजवीर को पालकी से अपने दिल की बात कहना का मौका मिल गया है। 

राजवीर - पालकी जाएंगे रोमांटिक डेट पर

दरअसल आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की राजवीर और पालकी लूथरा की पार्टी में शामिल होते हैं। इस दौरान उन्हें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। इसी बीच जब पालकी पार्टी के दौरान शौर्य के साथ डांस करने लगती हैं तो राजवीर को ये सब देखकर बहुत जलन होती है। वो पालकी को शौर्य के साथ देखकर इतने इनसिक्योर हो जाता है कि वो एक पल भी बिना कुछ सोचे - समझे पालकी को डेट पर ले जाने के लिए कह देते है। जी हां, आने वाले एपिसोड में आप राजवीर और पालकी को रोमांटिक डेट पर जाते देखेंगे। 

कुंडली भाग्य का आने वाला एपिसोड मिस ना करे

कुंडली भाग्य का आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है। और हो भी क्यों न आखिर अब राजवीर और पालकी एक-दूसरे के करीब जो आने वाले हैं, इसी वक्त का तो इस शो के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। तो हम नहीं चाहते कि आप उनके बीच जो प्यार की खिचड़ी पक रही है उसे मिस करें।

 

शुरू से लेकर अंत तक जानें क्या है सनी देओल के घर की नीलामी का मामला, यहां जानिए A to Z

लोन चुकाने में अक्षय कुमार ने नहीं की है सनी देओल की मदद, खुद एक्टर ने बताई पूरे मामले की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन