1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोन चुकाने में अक्षय कुमार ने नहीं की है सनी देओल की मदद, खुद एक्टर ने बताई पूरे मामले की सच्चाई

लोन चुकाने में अक्षय कुमार ने नहीं की है सनी देओल की मदद, खुद एक्टर ने बताई पूरे मामले की सच्चाई

 Reported By: Namrata Dubey, Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 21, 2023 12:35 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 05:41 pm IST

अक्षय कुमार ने सनी देओल का लोन चुकाया, ऐसी बातें कही जा रही थी। अब सनी देओल की टीम ने इसका जवाब दिया है और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है।

Sunny Deol, Akshay Kumar- India TV Hindi
सनी देओल और अक्षय कुमार। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल के बंगले को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा था कि सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसकी वसूली करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा था। इसकी अखबारों में बीते दिन एड भी दी गई थी। 24 घंटे के अंदर ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस पर सफाई दी और कहा कि बीते दिन छपी एड एक टेक्निकल ग्लिच था। सनी देओल की टीम ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया और कहा इसका हल निकाला जा रहा है। इसी बीच एक और दावा किया जाने लगा। दावे में कहा जा रहा है कि सनी देओल का लोन अक्षय कुमार ने अदा किया है। इस पर सनी की टीम ने जवाब दिया है और इसे पूरी तरह गलत बताया है। 

सनी देओल की टीम ने बताई सच्चाई

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सनी देओल की मदद करने के लिए अक्षय कुमार आगे आए और उन्होंने उनके घर को बचाने के लिए 56 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया। इस पर अब सनी देओल की टीम से इंडिया टीवी की बातचीत हुई है। इस बातचीत में सनी देओल ने साफ किया कि ये पूरी तरह से गलत खबर है। अक्षय कुमार की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। इसके साथ ही सनी की टीम ने ये भी कहा कि इस मामले पर कोई अनुमान न लगाया जाए। इस मामले को पूरी तरह से सुलझाने में टीम लगी हुआ है। 

ऐसे शुरू हुआ मामला
दरअसल, बीते दिन अखबार में छपी एक एड बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया था कि सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी कर्ज और ब्याज की वसूली के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उनका सनी विला नीलाम किया जा रहा है। निलामी की तारीख भी सामने आ गई थी। एड के अनुसार 25 सितंबर को आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये से नीलामी शुरू होनी थी। ठीक इस मामले के हाईलाइट होने के एक दिन बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नया एड जारी किया। इसमे साफ तौर बताया गया कि बीते दिन छपी एड एक टेक्निकल ग्लिच की वजब से छापी गई थी। फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा ने ये साफ नहीं किया कि क्या सनी देओल पर कर्ज है या नहीं? न ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल से बातचीत की कोई जानकारी साझा की। 

ये भी पढ़ें:  पुराने किस्से: जब अमिताभ बच्चन बने थे राजीव गांधी के फोटोग्राफर, प्रियंका गांधी ने दिखाई झलक

सनी देओल का बंगला अब नहीं बिकेगा! बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाई एक्टर के प्रॉपर्टी की नीलामी पर रोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन