1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सरेआम हुए रोमांटिक, किसिंग वीडियो ने मचाया बवाल

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सरेआम हुए रोमांटिक, किसिंग वीडियो ने मचाया बवाल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 05, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 11:42 pm IST

टीवी एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ही इस वीडियो में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। कुशाल टंडन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को किस करते नजर आ रहे हैं।

KUSHAL SHIVANGI- India TV Hindi
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी। Image Source : DESIGN PHOTO

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने अपने टीवी सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' से दर्शकों का मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों ने असल जिंदगी में भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर की। बीते कुछ समय से 39 साल के कुशाल टंडन का 26 साल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से नाम जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार दावे किए जा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। दोनों ने भले ही कभी इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन अब इससे उलट दोनों का एक वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में कुशाल, शिवांगी को किस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनकी हालिया वेकेशन का है, जिस पर दोनों साथ ही गए थे। इस वीडियो के आधार पर नेटिजेंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या दोनों कलाकार रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।

फिर से शुरू हुई डेटिंग रूमर्स

कहा जा रहा है कि ये वीडियो थाईलैंड वेकेशन का है। वायरल क्लिप में कुशाल शिवांगी को गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के वायरल वीडियो से उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी और कुशाल लंबे वक्त से प्यार भरे रिश्ते में हैं। साथ ही कई लोगों का दावा है कि दोनों इस रिलेशनशिप में काफी गंभीर भी हैं। बीच में खबरें आई थीं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इस पर दोनों ने ही रिएक्ट करते हुए इन खबरों को खारिज किया था। 

यहां देखें वीडियो

इस शो में दोनों ने साथ में किया था काम

बता दें, टीवी शो 'बरसातें मौसम प्यार का' में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने एक साथ काम किया था। इस शो के बाद दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई। इसी बीच दोनों कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे, जिसके चलते उनकी गहरी बॉन्डिंग देखने को मिली। इन्हीं पोस्ट के वायर होने के साथ ही डेटिंग रूमर्स भी छा गईं। फिलहाल दोनों लगातार रिलेशनशिप और डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते रहे हैं। दोनों का दावा है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्ट हैं। फिलहाल अब इस वीडियो ने एक बार फिर लोगों के सामने सावाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक इस पर दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन