1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या' एक्ट्रेस पति से हुईं अलग, मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक, बोलीं- 'दुआ करूंगी...'

'ये रिश्ता क्या' एक्ट्रेस पति से हुईं अलग, मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक, बोलीं- 'दुआ करूंगी...'

 Published : Jun 21, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 05:28 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान की मां का किरदार निभाने वाली लता सभरवाल ने शादी के 15 साल बाद पति को तलाक दे दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Lataa Saberwal- India TV Hindi
मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक Image Source : INSTAGRAM

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री लता सभरवाल ने शनिवार (21 जून) को खुलासा किया कि वह शादी के 15 साल बाद अब आधिकारिक तौर पर अपने पति, अभिनेता संजीव सेठ से अलग हो गई हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'विवाह' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर लता सभरवाल ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की गोपनीयता का ध्यान रखने का अनुरोध किया। हिना खान की मां का किरदार निभा चुकी लता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सभी लोग उनके तलाक लेने की वजह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने यह हैरान कर देने वाला फैसला लिया।

लता सभरवाल-संजीव सेठ का हुआ तलाक

अपने आधिकारिक बयान में लता ने लिखा, 'लंबी चुप्पी के बाद... मैं घोषणा करती हूं कि मैं अपने पति (संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।' उन्होंने आग लिखा, 'मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरा और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस संबंध में कोई सवाल न पूछें और फोन भी न करें। आभार।' यह खबर कई प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाली बात थी क्योंकि वह इस कपल को प्यार की मिसाल कहते थे। लता और संजीव, टीवी शो के सेट पर मिले थे और फिर शादी कर ली। हालांकि, लता ने अभी तक तलाक लेने की वजह नहीं बताई है।

संजीव सेठ कौन हैं?

लता सभरवाल ने संजीव सेठ के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया था, जहां उन्होंने हिना खान और करण मेहरा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदारों के ऑन-स्क्रीन माता-पिता की भूमिका निभाई थी। संजीव ने अभी तक उनके अलग होने की खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। संजीव एक कंटेंट क्रिएटर और फूड व्लॉगर हैं। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और C I D के लिए मशहूर है।

लता सभरवाल का हिट करियर

20 साल तक काम करने के बाद एक्ट्रेस लता ने ब्रेक लिया और एक इमेज कंसल्टेंट बन गईं। लता YouTube पर स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी बाते शेयर करती हैं। सभरवाल ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में 'गीता रहस्य' से की थी। उन्होंने फिल्म 'विवाह' में भी काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, उन्होंने टीवी शोज 'आरजू है तू', 'आवाज - दिल से दिल तक', 'जन्नत', 'झूठ बोले कौवा काटे' और 'खुशियां' में भी देखा जा चुका है। इतना ही नहीं उन्होंने 'शाका लाका बूम बूम' में संजू की माँ की भूमिका निभाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन