1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' की गांधारी को पहचानना हुआ मुश्किल, अब दिखती हैं ऐसी

'महाभारत' की गांधारी को पहचानना हुआ मुश्किल, अब दिखती हैं ऐसी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 23, 2025 12:00 am IST,  Updated : Aug 23, 2025 12:00 am IST

'महाभारत' में गांधारी के किरदार को निभाकर मशहूर हुई रिया दीपसी काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। अब रिया दीपसी का लुक सालों बाद पूरी तरह बदल चुका है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसी ही वायरल हुई, वह एक बार फिर चर्चा में आ गई।

Riya Deepsi- India TV Hindi
'महाभारत' की गांधारी Image Source : INSTAGRAM/@RRIYADEEPSI

साल 2013 में टीवी पर प्रसारित हुआ महाकाव्य पौराणिक 'महाभारत' को खूब पसंद किया गया था, जिसमें कई ऐसे कलाकार नजर आए जो आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। इसके हर किरदार को खूब सराहना मिली। हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ कुमार तिवारी का धारावाहिक 'महाभारत' जो उस वक्त इसकी कास्ट और कहानी की वजह से खूब सुर्खियों में रहा है। बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'महाभारत' के बाद सबसे ज्यादा पसंद इसी पौराणिक टीवी धारावाहिक को किया गया है। कृष्ण, भीष्म, द्रोण, कर्ण, कुंती, दु:शासन, कृपाचार्य, धृतराष्ट्र, शकुनि, अश्वत्थामा, बलराम, सुभद्रा, व्यास, अभिमन्यु, पांडु, सत्यवती और अम्बा जैसे मशहूर किरदार के अलावा एक ऐसा उल्लेखनीय पात्र भी है जो कोई नहीं भूल सकता। जी हां, हम बात कर रहे हैं शो में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी की।

गांधारी बन मशहूर हुईं ये एक्ट्रेस

'महाभारत' की गांधारी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं रिया दीपसी ने इस शो के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो की वजह से वह इतनी मशहूर हो गई कि आज तक लोग उनका चेहरा नहीं भूल पाए हैं। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ कुमार तिवारी की 'महाभारत' में नजर आईं गांधारी यानी रिया दीपसी अब कैसी दिखती हैं। रिया दीपसी ने 17 साल की उम्र में गांधारी का किरदार निभाया था।

'महाभारत' की गांधारी फिल्मों में भी आ चुकी नजर

17 साल की उम्र में रिया दीपसी ने गांधारी का रोल प्ले कर सभी को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया था। वहीं, कमाल की बात ये है कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका की मां का किरदार निभाया था जो 'महाभारत' में दुर्योधन बने थे। गांधारी बन कर तारीफ बटोरनी वालीं रिया दीपसी मुंबई से हैं। रिया ने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है। रिया ने थिएटर भी किया है और फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।

'महाभारत' की ये एक्ट्रेस कहां है?

रिया दीपसी ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भागते रहो' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी है। वह 'बी सेफ' और 'इट हैप्पन इन कैलकटा' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। रिया ने आखिरी बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया था। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन