1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनुपमा को अनुज से अलग करने के बीच माया ने किया ऐसा डांस, देखकर वनराज भी हुए फिदा

अनुपमा को अनुज से अलग करने के बीच माया ने किया ऐसा डांस, देखकर वनराज भी हुए फिदा

 Published : May 31, 2023 05:48 pm IST,  Updated : May 31, 2023 05:48 pm IST

'Anupamaa' की माया सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरों के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी सुर्खियों में है। माया का किरदार निभाने वालीं Chhavi pandey को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

twitter- India TV Hindi
Anupama Image Source : TWITTER

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण 'अनुपमा' हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इस सीरियल को देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शो में दिखाया जा रहा है कि माया और अनुज फिर मिलने वाले हैं, लेकिन इस बार भी माया अनुपमा और अनुज को अलग करने के लिए नए नए प्लान बना रही हैॆ। इसी बीच माया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस क्या अनुपमा के दोनों पति भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Deepika Padukone की फिल्म में विलेन बनेंगे ये फेमस सुपरस्टार, मिला 150 करोड़ रुपये का ऑफर!

माया यानी छवि पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भगवान के सामने बैठके डांस कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए माया ने लिखा है कि प्रत्येक कार्य स्वयं की अभिव्यक्ति है। इस वीडियो को देखकर तो पता चल रहा है कि अनुपमा के साथ-साथ माया भी एक अच्छी डांसर हैं। छवि के इस वीडियो को कुछ ही समय में लाखों व्यूज और कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'साक्षत देवी लक्ष्मी का रूप लग रही हैं वैसे तो आप साड़ी में हमेशा अच्छी लगती हो,लेकिन इस बार कुछ अलग और अनोखा है जिसे देखकर आंखों को सुकून मिल रहा है। आज तो आप की मासूमियत सुंदरता सब एक साथ आप के चेहरे पर दिखाई दे रही है कहने को शब्द ही नहीं मिल रहा है क्या ही कहूं। आपका ये अंदाज़ सीधा दिल को छू रहा है। इस वीडियो में वनराज ने कमेंट कर लिखा है बहुत अच्छा छवि। बहुत अच्छा लगा। 

Parineeti-Raghav wedding: होने वाली दुल्हन से पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल, यूं शरमाई परिणीति देखें वीडियो

Most Liked Tv Serials: ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' हुआ पीछे, इस शो ने मारी बाजी, जानिए अपने पसंदीदा सीरियल का हाल

'अनुपमा' में माया का किरदार निभाने वाली छवि 'एक बूंद इश्क', 'ये है आशिकी', 'सिलसिला प्यार का', 'काल भैरव रहस्य' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। माया के किरदार को फैंस देखना काफी पसंद कर रहे हैं। माया ने कुछ ही समय में माया के किरदार से अच्छी-खासी पहचान बना ली है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन