1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Mika Di Vothi: 12 हसीनाएं मीका सिंह से शादी करने के लिए लगाएंगी जोर, जानिए कब से टेलीकास्ट होगा शो?

Mika Di Vothi: 12 हसीनाएं मीका सिंह से शादी करने के लिए लगाएंगी जोर, जानिए कब से टेलीकास्ट होगा शो?

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 13, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 04:16 pm IST

Mika Di Vothi: 12 हसीनाएं मीका सिंह से शादी करने की चाह लिए इस शो में हिस्सा लेंगी। अपने पसंदीदा सिंगर की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं

Mika Di Vothi- India TV Hindi
Mika Di Vothi Image Source : INSTAGRAM/STAR BHARAT

Highlights

  • मीका सिंह का स्वयंवर नेशनल टीवी पर होने वाला है
  • शो में 12 हसीनाएं अपना जोर आजमाएंगी
  • इस शो को स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया जाएगा

Mika Di Vothi: मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने लिए दुल्हन ढूंढने निकले हैं। अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले मीका सिंह स्वयंवर रचाने वाले हैं। उनके स्वयंवर को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसकी झलक खुद मीका ने अपने फैंस को दी है। 

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में स्वयंवर की छोटी सी क्लिप शेयर की गई है। मशहूर सिंगर और होस्ट शान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। शो में देश के अलग-अलग शहरों से आई हसीनाएं मीका सिंह का दिल जीतने की कोशिश करेंगी।

वीडियो में नजर आ रहा है कि चार लड़कियां ग्रैंड एंट्री लेती नजर आ रही हैं। उनमें से एक मीका सिंह को पालकी देते हुए कहती हैं इसी पालकी में मुझे ले जाना। वीडियो में दिखाया गया है कि घुटनों पर बैठकर एक हसीना मीका सिंह को आई लव यू कहती हुई नजर आ रही है। ये सब देख कर मीका शर्माते हुए नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया जाने वाला मीका का स्वयंवर का प्रीमियर 19 जून को रात 8 बजे से होने वाला है। 12 हसीनाएं  मीका सिंह से शादी करने की चाह लिए इस शो में हिस्सा लेंगी। अपने पसंदीदा सिंगर की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए - 

दुनियाभर के थिएटर्स में तलहका मचाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी डॉक्टर स्ट्रेंज 2, जानिए तारीख

Tiger Shroff ने खास अंदाज में किया Disha Patani को बर्थडे विश, शेयर किया वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन